मेष राशि के लिए कल 11 जुलाई का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कल आपको किस्मत का साथ मिलेगा। इसके साथ ही कल के दिन कारोबार में आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। इसके साथ ही कल कारोबार में आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। यात्रा आपके लिए सुखदायक रहने वाली है। आपको इच्छित परिणाम मिल सकते हैं। शासन और प्रशासन से जुड़े काम करने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सामाजिक दायरे में विस्तार हो सकता है। इसके साथ ही आपकी उपलब्धि में इजाफा हो सकता है। कल आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपको उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके मान सम्मान में इजाफा हो सकता है। परिवार में आपके माहौल अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से आपको आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है जिससे आप खुद को अकेला नहीं महसूस करेंगे।
मेष राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल सावन के पहले दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। आपके दुख दर्द दूर होंगे।
कल 11 जुलाई का दिन कर्क राशि के लिए कैसा है

कर्क राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। कल आपको कारोबार में साझेदारी का फायदा मिलेगा। अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। आपको उसके भाग्य का भी सहयोग मिल सकता है। इसके साथ ही कल नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर इसे शुरू करने पर अधिक फायदा हो सकता है। इसी तरह कोई बड़ी खरीदारी या सौदा या निवेश भी जीवनसाथी के नाम पर कर सकते हैं। करियर में कल आपको सीनियर और जूनियर सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही कल आपको मनचाहा ट्रांसफर या काम मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही कल के दिन आप नौकरी में बदलाव को लेकर भी गंभीरता से विचार कर सकते हैं। परिवार में आपके माहौल अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी, और आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।
कर्क राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शिवलिंग पर कम से कम 21 बेल पत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही कल के दिन आपको शिव चालीसा और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने का लाभ मिलेगा।
सिंह राशि के लिए कल 11 जुलाई का दिन कैसा रहने वाला है
सिंह राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन स्पेशल रहने वाला है। कल कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए लोन आदि के लिए प्रयास कर रहे थे तो कल के दिन आपको उम्मीद की किरण मिल सकती है। इसके साथ ही कल आप बाजार से लिया हुआ धन लौटा सकते हैं। कल आप अपनी योजनाएं गोपनीय रखेंगे और रणनीतिक रूप से उन्हें लागू करेंगे जिससे आपके प्रतिद्वंद्वी भी हैरान रहे जाएंगे। इसके साथ ही कल आपको संपत्ति आदि के मामले सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में आपके माहौल प्रेम भरा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। घर पर किलकारियां गूंज सकती हैं जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कल आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।
सिंह राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शिवलिंग पर सफेद चंदन से ऊं की आकृति बनाने के बाद जलाभिषेक करें। साथ ही मां लक्ष्मी को गुड़हल या गुलाब का फूल अर्पित करें। आपका दिन शुभ होगा।
कल 11 जुलाई का दिन वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल शुक्रवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है। कल शिवजी और मां लक्ष्मी की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कल आप न सिर्फ बेहतरीन मुनाफा कमाने में सफल होंगे बल्कि धन का संचय भी कर पाएंगे। किसी लाभ की योजना में निवेश कर सकते हैं। कल कारोबार में आपको साहसिक फैसले लाभ दिलाएंगे और वाक्पटुता के साथ आप अपने आसपास प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेंगे। इसके साथ ही कल शेयर बाजार, पब्लिकेशन, लेखन, शोध आदि का काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कल आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यात्रा मजेदार होगी और आपको फायदा दिलाकर जाएगी। परिवार में कल आपके सुख समृद्धि में इजाफा होगा। माता पिता का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल शिवजी को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और धतूरा चढ़ाएं। इसके साथ ही कल के दिन मां लक्ष्मी को शृंगार का सामान अर्पित करें। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी।
मकर राशि के लिए कल 11 जुलाई का दिन कैसा रहेगा
मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। कल के दिन आपको विदेश से लाभ मिल सकता है। अगर आप आयात निर्यात से जुड़ा काम करते हैं तो कल के दिन आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही अगर आप करियर और कारोबार के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो कल के दिन आपको उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। कल आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। इसके साथ ही कल आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार आएगा जिससे आप अपने कार्यों में बेहतरीन असर छोड़ पाएंगे। मेडिकल स्टोर, लैब, अस्पताल आदि से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। इसके साथ ही कल आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे और बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे। परिवार में कल शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ में मंदिर जा सकते हैं।
मकर राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय : कल सावन के पहले दिन भगवान शिव को मालपुए का भोग लगाएं। इसके साथ ही कल के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जप करें।
You may also like
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने 20 मंडलों में किया गुरुओं, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान
योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर कांवड़ मेला स्पेशल का मुरादाबाद मंडल के छह स्टेशनों पर होगा अतिरिक्त ठहराव
राजकुमार राव ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपने कटे हुए रोल के बारे में किया खुलासा
थंडेल ने जीता दर्शकों का दिल, बना TRP का नया रिकॉर्ड
सपा राज में थानों की नीलामी होती थी, अपराध चरम पर था: भूपेंद्र चौधरी