शादाब रिजवी, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से पत्नी को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। अमरोहा जिले के जोया ब्लॉक के शेखूपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत दीप्ति ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोप है कि दीप्ति को उनके पति राजीव ने प्लॉट बेचने के विवाद में पेट्रोल डालकर जला दिया था। डिडौली कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दीप्ति की शादी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव भंडा निवासी राजीव कुमार से हुई थी। दीप्ति के पिता समरेश पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजीव शराब पीने का आदी था। वह नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता था। दीप्ति के नाम डिडौली, अमरोहा और ढवारसी में तीन प्लॉट थे।
ससुराल वाले इन प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बीते रविवार रात करीब एक बजे राजीव ने दीप्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। बचाने की कोशिश कर रही बेटी गनुराज को भी राजीव ने जलाकर मारने की धमकी देकर चुप कर दिया था।
बेटी ने दी जानकारीगनुराज ने किसी तरह अपने मामा को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक मायके वाले पहुंचे, दीप्ति काफी झुलस चुकी थी। उन्होंने गंभीर रूप से झुलसी दीप्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से पहले मुरादाबाद और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया। बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Video
शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान दीप्ति की मौत हो गई। मृतका दीप्ति के पिता ने डिडौली थाने में पति, ससुर, जेठानी, जेठ, दो ननद और ननदोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

You may also like
गुजरात में साइबर ठगी का खुलासा : 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज
एजबेस्टन टेस्ट: शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
स्कूल सभा के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें
Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं
ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से मुस्लिम समाज नाराज : संजय निरुपम