नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कर्नाटक के बाद हरियाणा में वोट चोरी के बाद पार्टी इस मुद्दे पर फ्रंट फुट पर खेल रही है। इस मामले में अब यूथ कांग्रेस ने कमान संभाल ली है। हरियाणा में वोट चोरी के खुलासे के बाद शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने दिल्ली की सड़कों परजोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था। यूथ कांग्रेस ने कथित रूप से लोकतंत्र की शवयात्रा! भी निकाली। यूथ कांग्रेस ने कहा कि हम बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुनियोजित साजिश के तहत CEC की नियुक्ति
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चुराने की एक सुनियोजित साजिश के तहत ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी खेल से लोकसभा चुनाव हाईजैक कर मोदी जी प्रधानमंत्री बने! उन्होंने कहा कि वोट चोरी से लोकतंत्र को सिर्फ दबाया नहीं गया.. सरकार और चुनाव आयोग द्वारा उसकी हत्या की गई है!
गांव, गली चौराहों तक पहुंचेगी यह यात्रा
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये लोकतंत्र की शवयात्रा है, वो लोकतंत्र जिसके हत्यारे ज्ञानेश कुमार, सुखबीर संधू और विवेक जोशी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में युवा कांग्रेस के साथियों के साथ संसद के करीब लोकतंत्र की इस अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश ने देखा कैसे मोदी को जिताने के लिए इन तीनों हत्यारों ने ब्राजीलियन मॉडल लागू कर चुनावों में धांधली की।
अब ये शवयात्रा देश के गांव, गली चौराहों तक पहुंचेगी।
जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली के साथ ही जयपुर में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और निर्वाचन आयोग के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए यहां प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

वोट चोरी का खेल अब नहीं चलेगा.. 🔥✊🏻
— Indian Youth Congress (@IYC) November 7, 2025
हरियाणा में हुई वोट चोरी के सबूतों से नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने BJP-ECI की साज़िश का पर्दाफाश कर दिया है।
आज IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नई दिल्ली में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
लोकतंत्र की ये लड़ाई… pic.twitter.com/BaeCcOlx45
गांव, गली चौराहों तक पहुंचेगी यह यात्रा
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये लोकतंत्र की शवयात्रा है, वो लोकतंत्र जिसके हत्यारे ज्ञानेश कुमार, सुखबीर संधू और विवेक जोशी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में युवा कांग्रेस के साथियों के साथ संसद के करीब लोकतंत्र की इस अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे देश ने देखा कैसे मोदी को जिताने के लिए इन तीनों हत्यारों ने ब्राजीलियन मॉडल लागू कर चुनावों में धांधली की।
अब ये शवयात्रा देश के गांव, गली चौराहों तक पहुंचेगी।
"नरेंद्र मोदी ने वोट चुराने की एक सुनियोजित साज़िश के तहत ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया...
— Indian Youth Congress (@IYC) November 7, 2025
इसी खेल से लोकसभा चुनाव हाईजैक कर मोदी जी प्रधानमंत्री बने!"
: IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी pic.twitter.com/SLQIkcyRZo
जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ता गिरफ्तार
दिल्ली के साथ ही जयपुर में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और निर्वाचन आयोग के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए यहां प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
You may also like

पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ नाटककार दया प्रकाश सिन्हा का निधन, हिंदी साहित्य और रंगमंच को बड़ा नुकसान

सामने तीन बच्चों का चेहरा... पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई और फिर सुसाइड, कहानी पढ़कर रो देंगे

सब्र का इम्तिहान ना लें, बच्चे भी उठा लेंगे हथियार... तालिबान ने पाकिस्तान को हड़काया, आर-पार की धमकी

दिल्ली चिड़ियाघर को 8 नवंबर से खोलने का आदेश, प्रशासन रहेगा सतर्क

विदेश मंत्रालय: भारत और अफगानिस्तान के बीच विकास सहयोग पर निरंतर बातचीत जारी