मेष राशि के साथ संबंध :
दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में अगर ये दोनों साथ में आ जाएं, तो इनका रिश्ता उत्साह और ऊर्जा से भरपूर हो सकता है। मेष राशि, उत्साही और जोशीली होती है। वहीं, वृश्चिक राशि भावनात्मक और गहराई से सोचने वाले होते हैं। ऐसे में दोनों साथ एक दूसरे को संतुलन प्रदान कर सकते हैं और एक खूबसूरत रिश्ता निभाते हैं। दोनों ही राशियां थोड़ी जिद्दी स्वभाव की होती हैं। इनका यही स्वभाव कभी-कभी इनके बीच में टकराव पैदा कर सकता है। लेकिन धैर्य रखने से और खुलकर अपनी बात एक दूसरे से कहने से इनका रिश्ता बहुत रोमांचक और मजबूत बनता है।
वृषभ राशि के साथ संबंध :

अगर वृषभ राशि और वृश्चिक राशि का रिश्ता होता है, तो यह साथ में एक खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। ये दोनों राशियां एक दूसरे के प्रति स्थिर, भरोसेमंद और वफादार रहती हैं। वृषभ राशि व्यावहारिक, जमीन से जुड़े हुए और स्थिर स्वभाव के होते हैं। वहीं, वृषभ राशि थोड़ा रहस्यमयी और भावनात्मक रूप से गहरे होते हैं। इन दोनों के विचार एक दूसरे को संतुलित रख सकते हैं। इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को आपसी समझ रखनी होगी। इससे इनकी शादी बेहद प्रेम और समर्पण भरी होगी।
मिथुन राशि के साथ संबंध :
वृश्चिक राशि का स्वभाव मिथुन राशि से बिल्कुल अलग होता है। ऐसे में यह रिश्ता दिलचस्प भी हो सकता है या फिर चुनौती भरा हो सकता है। मिथुन राशि जीवन का आनंद लेने वाली, जिज्ञासु और आजाद होती है। वहीं, वृश्चिक राशि गहरे और भावनात्मक होते हैं। ऐसे में शादी के बाद अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझना होगा। इससे मिथुन राशि वृश्चिक राशि के जीवन में उत्साह और नई सोच भर सकती है। वहीं, वृश्चिक राशि मिथुन राशि की भावनाओं को संतुलन प्रदान कर सकती है। ये दोनों राशियां एक दूसरे की काबिलियत पहचान कर बहुत आगे बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि के साथ संबंध :
इस राशि के साथ कर्क राशि की जोड़ी बेहद गहरी और भावनात्मक बन सकती है। दोनों राशियों का संबंध जल तत्व से होता है। ऐसे में इनके गुण आपस में मेल खाते हैं। वृश्चिक और कर्क राशि एक दूसरे की भावनाओं को समझने में हमेशा सफल रहते हैं। वृश्चिक राशि थोड़ी जुनूनी हो सकती है और कर्क राशि को देखभाल करना पसंद आता है। ऐसे में ये साथ मिलकर एक प्रेम से भरा रिश्ता बना सकते हैं और एक दूसरे को सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन कभी-कभी दोनों की गहरी भावनाएं होने से टकराव होना मुमकिन है। ऐसे में खुलकर बात करने और एक दूसरे को समझने से ही यह रिश्ता मजबूत रहेगा।
सिंह राशि के साथ संबंध :

वृश्चिक राशि की जोड़ी सिंह राशि के साथ मिली जुली बन सकती है। लेकिन अगर ये लोग आपसी समझ बनाए रखें और एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करें, तो यह रिश्ता बेहद मजबूत और आकर्षक बन सकता है। वृश्चिक राशि भावनात्मक गहराई रखने वाले और सिंह राशि रचनात्मक ऊर्जा से भरी होती है। इनकी यही प्रवृतियां दोनों को एक दूसरे की ओर आकर्षित कर सकती हैं। लेकिन दोनों ही मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व करने वाले होते हैं। ऐसे में इनके बीच कभी-कभी मनमुटाव हो सकता है, जिसे दूर रखने के लिए आपसी समझ होनी बहुत जरूरी होगी।
कन्या राशि के साथ संबंध :
शादी के बाद कन्या राशि और वृश्चिक राशि का रिश्ता बहुत संतुलित और गहरा बनता है। ये दोनों राशियां हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार होते हैं और रिश्ते में संतुलन बनाए रखते हैं। कन्या राशि वाले हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान देते हैं और वृश्चिक राशि बहुत गंभीर होती है। इनके यही गुण आपस में अच्छा मेल बिठा सकते हैं और शादी के बाद साथ में खुश रहते हैं। अगर ये दोनों राशियां एक दूसरे की भावनाओं को समझने में कामयाब हो जाती हैं, तो इनकी शादी खुशहाल बनी रह सकती है।
तुला राशि के साथ संबंध :
इस राशि के साथ वृश्चिक राशि की शादी बहुत खुशनुमा बन सकती है। इन दोनों राशियों का स्वभाव एक दूसरे बहुत अलग होता है, लेकिन ये दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझ लेते हैं। तुला राशि को लोगों से मिलना जुलना और संतुलन पसंद होता है। वहीं, वृश्चिक राशि भावनात्मक होते हैं। अगर ये दोनों राशियां रिश्ते में संतुलन ले आएं तभी यह रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। एक दूसरे की खूबियों और खामियों को स्वीकार करने से आप बेहद खूबसूरत रिश्ता बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि के साथ संबंध :
दोनों राशियों को कभी-कभी रिश्ते में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि और वृश्चिक राशि तेज व जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इनकी यह बात दोनों के बीच में दूरियां ला सकती हैं, जिन्हें ठीक करना थोड़ा मुश्किल होगा। अगर आप इस रिश्ते को सफल बनाना चाहते हैं, तो दोनों को एक दूसरे को समय-समय पर समझने की कोशिश करनी होगी। ऐसा करने से यह रिश्ता मजबूत बन सकता है और शादी भी सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
धनु राशि के साथ संबंध :

इस राशि को आजादी और नए अनुभव लेना पसंद होती है। वहीं, वृश्चिक राशि भावनात्मक गहराई पसंद करता है। ऐसे में इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दोनों को एक दूसरे के विचारों का सम्मान करना होगा और साथ देना होगा। ऐसे में वृश्चिक राशि धनु की भावनाओं को संतुलन प्रदान कर सकते हैं और धनु राशि वृश्चिक राशि के जीवन में मस्ती, उत्साह और रोमांच भर सकते हैं। लेकिन इसके लिए दोनों को रिश्ते में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा मुश्किलें आ सकती हैं।
मकर राशि के साथ संबंध :
वृश्चिक राशि की मकर राशि के साथ अच्छी जोड़ी बन सकती है। वृश्चिक राशि जुनून से भरे और मकर राशि व्यावहारिक सोच रखने वाले होते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता मजबूत बन सकता है। अगर इनकी शादी हो जाए तो ये एक दूसरे के लिए हमेशा वफादार रहते हैं और स्थिरता प्रदान करते हैं। लेकिन कभी-कभी इनके सोचने और बात करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, जिसके कारण दोनों के बीच टकराव हो सकता है। आपसी समझ से ही यह रिश्ता मजबूत बना रह सकता है।
You may also like
अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने 'ओडिशा प्रो टी20' लीग के उद्घाटन सत्र की घोषणा की
आज युग ही आ गया है ऐसा... बेटे तेज प्रताप पर पहली बार बोलीं राबड़ी देवी, जानें क्या कहा
नवीन कानूनों के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
सोनीपत: वर्ल्ड पुलिस गेम्स में चमके खिलाड़ी, गहलावत ने किया सम्मान