एक मासूम जिसे देखकर जंगली जानवर के भीतर भी इंसानियत जाग गई। लेकिन उसकी खुद की मां ने हैवानियत दिखाते हुए उसे मार डाला। कहते हैं दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मां की गोद और उसका आंचल होता है। लेकिन अगर मां ही अपनी कोख की कातिल बन जाए तो। ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली कहानी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। एक महिला ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी को पहले तो भालू के बाड़े में फेंक दिया। जान बच गई तो कई साल के बाद खुद ही चाकू से गोद दिया।
दिल चीरकर रख देने वाला यह वाकया उज्बेकिस्तान का है। जिलोला तुल्यागानोवा नाम की एक 35 साल की महिला ने अपनी सगी बेटी जरीना के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। हैरानी की बात यह है कि वो कई साल तक अपने मन में साजिश रचती रही। 2022 में उसकी खौफनाक हरकत से चमत्कारिक तरीके से बेटी की जान बच गई। लेकिन हाल ही में उसने उसी बेटी चाकू से गोद दिया।
खतरनाक भालू के बेड़े में फेंका बात 2022 की है। उस समय एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक मां अपनी बेटी को ताशकंद जू में 16 फुट की ऊंचाई से खतरनाक भालू के बाड़े में फेंकती नजर आ रही है। वो अपनी बेटी को रेलिंग से ऊपर उठाती है और भालू के बाड़े में छोड़ देती है। भालू तेजी से बच्ची की ओर बढ़ता है। चीख-पुकार के बाद जू के कर्मचारी तुरंत बाड़े में कूदते हैं और बच्ची को अपने कब्जे में ले लेते हैं। हैरानी की बात यह रही कि भालू चाहता तो उस बच्ची पर हमला कर सकता था, लेकिन उसने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि ऊपर से गिरने की वजह से उसे काफी चोटें आईं और करीब 3 हफ्तों तक वो अस्पताल में रही।
मां पर केस दर्ज सनकी मां पर केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया। लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया और प्रशासन ने मान लिया कि उसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है और वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
4 साल बाद खौफनाक अंजाम लेकिन जिलोला के दिमाग में न जाने क्या चल रहा था। करीब 4 बाद कुछ ही दिन पहले उसकी बेटी अपने घर में मरी हुई मिली। जिस मासूम की जान जंगली जानवर भालू ने बख्श दी थी, उसकी जान उसकी खुद की मां ने ले ली। अब 7 साल की हो चुकी बच्ची के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Nearly 4 years ago, the “mother” threw her daughter into a bear cage, now she stabbed her to death.
— GOLDSMITH (@kamologlu) September 10, 2025
The Children’s Ombudsman in Uzbekistan is a scam. pic.twitter.com/zUMUaGxU9h
मां पर केस दर्ज सनकी मां पर केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया। लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया और प्रशासन ने मान लिया कि उसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है और वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
4 साल बाद खौफनाक अंजाम लेकिन जिलोला के दिमाग में न जाने क्या चल रहा था। करीब 4 बाद कुछ ही दिन पहले उसकी बेटी अपने घर में मरी हुई मिली। जिस मासूम की जान जंगली जानवर भालू ने बख्श दी थी, उसकी जान उसकी खुद की मां ने ले ली। अब 7 साल की हो चुकी बच्ची के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया है।
You may also like
Sampat Aluminium IPO आज से खुला: प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP और अलॉटमेंट डेट की पूरी जानकारी
20 सालों से एक ही` थाली में खाती थी मां मौत के बाद बेटे को पता चली वजह हो गया भावुक
PM Modi 75th Birthday: एक महीने में कितना कमाते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? यहां जानें पीएम मोदी सालाना सैलरी और नेटवर्थ
चिता पर आग लगाने ही` वाले थे की अचानक चलने लगी साँसे और फिर जो हुआ जान कर उड़ जाएंगे होश
शाहिद अफरीदी ने की Rahul Gandhi की तारीफ, मोदी सरकार को लेकर कहा- हिंदू- मुस्लिम का कार्ड खेलती हैं, भड़की BJP