सीवान: बिहार के सीवान में शुक्रवार की देर शाम दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 4 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर हंगामा किया। इलाके में तनाव है और यातायात बाधित है। ये घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर हुई। एक शव मलमलिया चौक पर मिला। तीन शव मलमलिया-मशरख पथ के आरओबी पर पाए गए। हमले के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। गुस्से में आए लोगों ने एक बाइक को आग लगा दी। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। मरने वालों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का बेटा भी शामिल है।
घायल हुए 3 लोगों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह और कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और यातायात पूरी तरह से बंद है।

You may also like
मध्य प्रदेश : विदिशा जिले में जन कल्याणकारी योजनाओं से आदिवासियों का बदल रहा जीवन
अखिलेश यादव के दोहरे चरित्र से जनता अच्छी तरह वाकिफ है: निरहुआ
भाजपा की गुलामी कर रहे एकनाथ शिंदे : आदित्य ठाकरे
कोविड वैक्सीन नहीं अनियमित जीवनशैली है हार्ट अटैक का महत्वपूर्ण कारक : डॉ. रणदीप गुलेरिया
ओडिशा सरकार बहुदा यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार: पृथ्वीराज हरिचंदन