फरीदाबाद : फरीदाबाद में दहेज में कार न देने पर एक विवाहिता की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। मायके वालों ने पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि बेटी के घर का खर्च चलाने के लिए भी उन्हें पैसे भेजने पड़ते थे। इसके बाद भी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। पुलिस ने इस मामले में पति धर्मेंद्र कुमार, ससुर वेद्राम समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
2024 में हुई थी शादी
प्रीति के परिजन मथुरा के गांव सुरीरकला, मौट के रहने वाले हैं। पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके तीन बेटे और तीन बेटियां है। सबसे बड़ी बेटी प्रीति की शादी 6 मार्च 2024 को गांव दौलताबाद ओल्ड फरीदाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया गया था। आरोपी धर्मेंद्र कुमार प्राइवेट फाइनैंस कंपनी में नौकरी करता है। बेटी की शादी में करीब दस से ग्यारह लाख खर्च किया गया था। बावजूद इसके शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को कम दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। प्रीति ने बताया कि उसका पति, जेठ, ससुर कम दहेज लाने का ताना मारते थे। पति कहता था कि मुझे तेरे घर वालों ने कार नहीं दी है। इसलिए जब तक तुम अपने माता पिता से कार नहीं दिलाओगी तो अपने घर में नहीं रखेंगे।
मारपीट करने का आरोप
आरोप है कि प्रीति की शादी के बाद जब पहली होली आई तो बेटा सचिन और प्रवेश, चाचा- दिनेश बेटी की ससुराल दौलताबाद लेने आए थे। तब दामाद धर्मेन्द्र ने कहा कि उनके घर पर केवल एक ही आदमी आएगा। इसके बाद बेटा प्रवेश ही घर के अंदर गया। बाकी गाड़ी में ही बैठे रहे। करीब दो से तीन घंटे बाद बेटी को लेकर अपने गांव सुरीर चले गए। तब बेटी ने उन्हें बताया कि उसका पति धर्मेन्द्र जेठ जेठानी और सास ससुर के कहने पर दहेज कम लाने के लिए मारता पीटता है।
डिलिवरी के दौरान खर्च भी दिया था परिवार
मृतका के पिता का ये भी आरोप है कि पिछले दिनों प्रीति को एक बेटी पैदा हुई। तब दामाद धर्मेंद्र ने फोन करके कहा कि एक लाख रुपये नहीं दोगे तो प्रीति का ठीक से इलाज नहीं कराएंगे। उस समय भी उन्हें 20000 हजार रुपये दौलताबाद आकर दिए थे। कई बार ऑनलाइन पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए। 3 फरवरी को फिर से 9999 धर्मेन्द्र के खाते में ऑनलान डाले। इसके बाद 22 मई को बीस हजार रुपये, 6 अक्टूबर 25 को 5000 रूपये धर्मेन्द्र के खाते में डाले थे। दामाद उसके पिता, भाई आदि ने मिलकर 30 अक्टूबर को भी प्रीति के साथ मारपीट की। 31 अक्टूबर को जब अपने बेटे को बेटी की ससुराल भेजा तो उस दिन भी बेटी से झगड़ा किया और बेटी से मारपीट की। बेटी घर वापस आकर पूरी बात बताई। उसके बाद से बेटी का फोन बंद आ रहा था।
प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात आई
वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि दो नवंबर को रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि बेटी को सभी ने मिलकर मार दिया है। बेटी को उसके पति धर्मेन्द्र, जेठ मानसिंह, ससुर वेदराम, जेठानी सुनीता और सास मोगन देवी ने मिलकर दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित कर हत्या की है। उधर, सेक्टर 17 थाना प्रभारी मदन सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात आई है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
You may also like

यूपी में भाजपा ने शुरू कर दी 2027 की तैयारी, 3000 Km की पदयात्रा और पेड़ों के जरिए साधेगी सियासी समीकरण

प्रियंक कानूनगो का अबू आजमी पर तंज, “गांधी का सरनेम कहां से मिला, सबको पता”

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2026 में धरती पर आएगा ऐसा संकट, सुनकर कांप जाएंगे आप

तिगरी धाम गंगा मेला में वेंक्टेश्वरा की ओर से आयोजित हुई बॉलीवुड म्यूजिकल नाईट

तेज़ पत्तेˈ का काढ़ा है काफ़ी गुणकारी, जिससे दूर होती हैं कैंसर जैसी ख़तरनाक़ बीमारी, जानिए बनाने की विधि..﹒




