घर पर बप्पा की प्रतिमा लाते समय इस बात का रखें ख्याल
अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा घर पर लाने वाले हैं, तो वास्तु के नियमों का ख्याल जरूर रखें। मान्यता है कि घर में हमेशा ऐसी मूर्ति लानी चाहिए, जो न ज्यादा छोटी हो और न ही ज्यादा बड़ी हो। इसका अर्थ है कि घर में मध्यम आकार की बप्पा की प्रतिमा लाना सबसे शुभ माना जाता है। बड़े आकार की मूर्तियों को पंडाल में स्थापित किया जाता है।
गणपतिजी की सूंड की दिशा पर जरूर दें ध्यान

वास्तु के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति लेते समय उनकी सूंड पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। मान्यता है कि घर के लिए वामवर्ती मूर्ति लेना सबसे शुभ होता है। यानी गणपतिजी की ऐसी मूर्ति लें जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो। इस दिशा को सफलता और समृद्धि की दिशा मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि दाईं ओर झुकी हुई सूंड वाली यानी दक्षिणामुखी गणेशजी की मूर्ति की पूजा करने के कठिन नियम होते हैं। साथ ही, उन्हें प्रसन्न करना भी बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में इस प्रकार की मूर्ति मंदिरों में रखी जाती है।
भगवान गणेश की मुद्रा पर दें ध्यान
गणेश चतुर्थी के लिए हमें कई प्रकार की भगवान गणेश की मूर्ति देखने को मिलती है। जिसमें गणपतिजी किसी में खड़े होते हैं, नृत्य करते दिखते हैं या विश्राम की मुद्रा में होते हैं। लेकिन कहा जाता है कि घर के लिए बैठे हुई मुद्रा में भगवान गणेश की मूर्ति लाना सबसे श्रेष्ठ होता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, घर में बरकत होने लगती है। वहीं, पंडालों के लिए खड़े, नृत्य करते हुई आदि मुद्रा में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जा सकती है।
भगवान गणेश की प्रतिमा में मोदक और मूषक का होना जरूरी
मोदक भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं और मूषक को उनका वाहन माना गया है। ऐसे में गणपति बप्पा की मूर्ति लेते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें कि प्रतिमा में उनके साथ मोदक और मूषक भी जरूर हो। इस प्रकार की प्रतिमा घर लेना बेहद उत्तम माना जाता है।
मूर्ति के रंगों पर भी दें ध्यान

भगवान गणेश की मूर्ति लेते समय रंग पर भी जरूर ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में सफेद रंग की मूर्ति लाना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, सिंदूरी रंग की मूर्ति भी ले सकते हैं। इससे आत्म विकास होता है। साथ ही, भगवान गणेश की मूर्ति को घर में चतुर्थी से पहले किसी शुभ मुहूर्त में ही घर लाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
You may also like
सुहागरात के बाद दुल्हन ने अचानक कर दिया ऐसा खुलासा सुनकरˈ दूल्हे के उड़ गए होश कर दिया ऐसा कांड किसी को नहीं हुआ यकीन
तुलसी के पास न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है नुकसान
दान की महत्ता: एक संत की प्रेरणादायक कहानी
शमी के पौधे से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति
प्रोपर्टी खरीदने वाले जरूर चेक कर लें ये डॉक्यूमेंट नहीं तोˈ गंवा बैठेंगे जीवनभर की पूंजी