Next Story
Newszop

बिहार: हिंदू लड़के से शादी के बाद मुस्लिम शख्स से प्यार! तालाक के लिए सीतामढ़ी कोर्ट में मियां-बीवी का ड्रामा, जानें

Send Push
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी कोर्ट में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पति के काफी समझाने के बावजूद प्रेमी के प्रेम में पागल महिला उसकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। पति को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन मान रही महिला की करतूत पर उसे हर कोई कोस रहा था। वहीं, महिला अपने पति को गालियां बक रही थी। सैकड़ों लोगों ने पति-पत्नी का ड्रामा देखा कि पत्नी पर प्यार का नशा किस हद तक चढ़ा हुआ है। दरअसल, पत्नी ने मुस्लिम धर्म के युवक से शादी कर चुकी है। मुस्लिम शख्स से पत्नी की शादी की बात को पति चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था।





पति-पत्नी के विवाद का वीडियो वायरलपति-पत्नी के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई महिला को कोस रहा है। कोर्ट में विवाद के दौरान महिला के पति ने बताया कि उसका तीन साल का एक बेटा है, जो ससुराल वाले रखे हुए हैं। उसे अपना बच्चा चाहिए। महिला अपने पति और तीन साल के बेटे को छोड़कर दूसरे धर्म के युवक से शादी कर ली है। पति, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए यानी तालाक के लिए सीतामढ़ी कोर्ट में मुकदमा कर रखा है। मुकदमे की सुनवाई की तारीख पर दोनों पति-पत्नी कोर्ट में आए थे। इसी दौरान विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके प्रत्यक्षदर्शी सैकड़ों लोग थे।





खुद में सारी गलती, उल्टे पति को गालियांमहिला के चेहरे पर थोड़ी भी शिकन नहीं थी। वो खुद बेशर्मी की चादर ओढ़े हुई थी और उल्टे अपने पति को गलियां दे रही थी। पति उसका हाथ पकड़ लिया, तो मानो उसका गुस्सा पैर से सर पर चढ़ गया। वो लोगों को बोल रही थी कि आपलोग कितने बेशर्म है कि ये (पति) मेरा हाथ पकड़ लिया है और देख रहे हैं। शर्म को किनारा कर चुकी इस महिला का हाथ पति ने जैसे ही छोड़ा उसे भद्दी-भद्दी गालियां देती हुई, वहां से आगे चली गई। फिर सबों की नजरों से ओझल हो गई।





कोर्ट में केस, तो हंगामा क्यों?महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही थी। वो पति से बार-बार कह रही थी कि जब कोर्ट में केस है, तो हंगामा क्यों कर रहा है। मीडिया से बातचीत में पति ने बताया कि वो पूर्वी चंपारण जिले के पदुमकेर गांव का है, जबकि पत्नी महिंदवारा थाना क्षेत्र के नुनौरा गांव की है। उसका कहना था कि इस पूरे खेल में उसके (महिला) माता-पिता भी साथ हैं। तीन साल का बेटा है, जो अपने नाना-नानी के पास है। युवक चाहता है कि पत्नी को तालाक देकर बेटे को अपने साथ रखे। युवक ने बताया कि ससुराल में वो पंचायती बैठाया था। पंचों ने ससुर बैजू ठाकुर को पुत्र को वापस करने की बात कही। इस पर उसके ससुर उसके बेटे को लेकर घर से कहीं चले गए हैं। बताया कि पत्नी एक वर्ष से प्रेमी के साथ है। उससे एक बच्ची भी है।

Loving Newspoint? Download the app now