मूलांक 1

आज के दिन मूलांक 1 वाले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आपको मेहनत करनी होगी। वहीं, नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। बॉस से बात करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में भी आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।
मूलांक 2

आज मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। अगर आप किसी नए स्थान पर जाने का सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना ज्यादा बेहतर होगा। निजी जीवन में आप अपने किसी रिश्तेदार से देर तक बात कर सकते हैं, जिससे तनाव कुछ कम होगा।
मूलांक 3

आज का दिन मूलांक 3 वालों के सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से तनाव या किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उससे राहत मिल सकती है। जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। बैंक से जुड़े काम भी अब पूरे हो सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से आप खुश रहेंगे।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों को परिवार के मामले में अपने पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर उन्हें पहले से कोई शरीर से जुड़ी कोई समस्या है, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। वहीं, कार्यक्षेत्र में कोई भी बात करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा दूसरे लोग आपकी बातों का अलग अर्थ निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य व्यतीत होगा।
मूलांक 5
आज के दिन मूलांक 5 वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा और खान-पान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, अन्यथा परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। परिवार में अपनी संतान को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है, जिसके चलते मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेते समय अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को भी ख्याल रखें।
मूलांक 6
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कुछ मित्रों या प्रियजनों के साथ मिलकर कामकाज के सिलसिले में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में पूरे दिन उत्साह से भरपूर रहेंगे और काम में व्यस्त रह सकते हैं। आपको परिवार में बच्चों और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कार्य भी आसन होंगे।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कई काम आसान हो जाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ लोगों की थोड़ी जरूरत भी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मधुर रिश्ते बनाए रखें और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। आप प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कार्यों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, नौकरी के क्षेत्र में प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं, अपेक्षित परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ने की भी संभावना है। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 वाले जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, किसी भी मामले में जिद करने से बचें। इससे आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन खुद को शांत रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, परिवार में भी किसी भी प्रकार की बहस या विवादों से दूरी बनाकर रखें।
You may also like
गांव का नाम मौलाना, पर एक भी मुस्लिम नहीं! CM मोहन यादव का बयान सुनकर रह जाएंगे हैरान
सिर्फ` 6 घंटो में शरीर में भरी पड़ी गंदगी का कीजिये सुपड़ा-साफ़, सोने से पहले सिर्फ 1 गिलास, जरूर अपनाएँ और शेयर करे
चीन पहुंचे किम जोंग उन, पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति संग विक्ट्री परेड में दिखेगा नया गठजोड़
Crime News: शर्मनाक! नाबालिग लड़की से गैंगरेप; बलात्कार के बाद गुप्तांग में डाल दी शराब की बोतल, फिर..
बीमारियों` का काल कही जाती हैं ये सब्जियां इनका सेवन करने से होता है शरीर में कमाल का बदलाव