फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के रिश्तों में आई दरार के बाद महिला से प्रताड़ित पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला की प्रताड़ना लगातार बढ़ी हुई थी। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति को आखिरकार अपनी जान देनी पड़ गई।
10 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मजरे औरेई गांव निवासी अमृतलाल ने अपने बेटे लवकुश की शादी 10 साल पहले हुसैनगंज थाने के बभरौली गांव के रहने वाले रामबाबू की बेटी छाया देवी से की थी।
बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। जिसके चलते अमृतलाल बेटे लवकुश और बहू छाया देवी को 2 साल बाद अलग कर दिया था।
10 दिन पहले ही लौटा था घरलवकुश इसके बाद रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया था। अभी हाल ही में दीपावली पर्व से करीब 10 दिन पहले ही लवकुश बाहर से घर आया तो फिर से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दीपावली के दिन भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
ससुर की तहरीर पर हुई कार्रवाईथानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

You may also like
पाकिस्तान ने भारत में होने वाले पुरुष जूनियर विश्व कप हॉकी से नाम वापस लिया: रिपोर्ट
पाकिस्तान के क्रिकेटर की बेटी का हुआ निधन... पहले मिली खुशी फिर पसर गया मातम, सोशल मीडिया पर शेयर की दुखद खबर
मप्रः भावांतर योजना के तहत शुक्रवार से होगी सोयाबीन की खरीदी
ग्वालियरः भाईदूज पर केन्द्रीय जेल के बंदियों से उनकी माता-बहनों व बच्चों ने की मुलाकात
आला हज़रत परिवार की बहू निदा खान को मिल रही जान से मारने की धमकियां, तौक़ीर रज़ा के फैंस पर गंभीर आरोप!