बर्मिंघम: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लंच से ठीक पहले बेन स्टोक्स का विकेट मिला। 100 रनों के अंदर 5 विकेट गिरने के बाद स्टोक्स ने जेमी स्मिथ के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। लेकिन लंच से पहले आखिरी ओवर में स्टोक्स आउट हो गए। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के कप्तान का विकेट मिला।
सुंदर की ड्रिफ्ट में फंस गए स्टोक्स
ऑफ स्पिनर की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गिरने के बाद बाहर जाती है। वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ बेन स्टोक्स वही उम्मीद कर रहे थे लेकिन गेंद गिरने के बाद ड्रिफ्ट होकर अंदर की तरफ आ गई। बेन स्टोक्स का बल्ला पैर से पीछे था और इसी वजह से गेंद पैड पर जाकर लगी। जोरदार अपील पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। स्टोक्स ने डीआरएस लिया लेकिन वह नहीं बच पाए। थ्री रेड होने की वजह से इंग्लैंड का डीआरएस भी बर्बाद हो गया।
जडेजा की वजह से ओवर डाल पाए सुंदर
भारत को यह विकेट मिलता तो दूर की बात है, वॉशिंगटन सुंदर लंच से पहले ओवर ही नहीं डाल पाते। रविंद्र जडेजा की वजह से उन्हें यह ओवर डालने का मौका मिल गया। जडेजा ने सुंदर से पहले वाला ओवर डाला था। वह लंच से पहले का आखिरी ओवर माना जा रहा था। टेस्ट में एक ओवर के लिए करीब 4 मिनट का समय होता है लेकिन उन्होंने 100 सेकेंड से भी कम समय में ओवर खत्म कर दिया। ओवर के बाद भी लंच का टाइम नहीं हुआ था। ऐसे में अंपायर ने एक और ओवर डलवाने का फैसला किया।

You may also like
मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आदिवासी समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार
धर्म के नाम पर हिंसा अस्वीकार्य, सौहार्दपूर्ण माहौल प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी: जिया उर रहमान बर्क
आकाश दीप के 10 विकेट, गिल की शानदार पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया
बीमार बेटे को देखने आई वृद्धा को डॉक्टर की कार ने रौंदा, मौत
सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है एक पेड़ मां के नाम अभियान: मुख्यमंत्री