अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में रविवार को बंपर तबादले कर दिए गए हैं। सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, मिर्जापुर, गोंडा और ललितपुर समेत कुल 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। आईएएस दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, नोएडा की नई डीएम मेघा रूपम होंगी। गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर डीएम बनाए गए हैं। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही, वित्त विभाग की सचिव रही मिनिष्ती एस नई गन्ना आयुक्त बनाई गई हैं।
तबादलों के क्रम में गोंडा की जिलाधिकारी रहीं नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। इसी तरह बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं, गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। कृष्ण करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाया गया है।
गोरखपुर में नए डीएमसीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी नए डीएम की तैनाती की गई है। गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। साथ ही, प्रयागराज के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी और आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। ऐसे ही कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इन अधिकारियों के तबादलेअक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी, अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी गोंडा, जय नाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।
साथ ही, डॉक्टर सारिका मोहन को वित्त विभाग में सचिव, अमृत त्रिपाठी को उच्च शिक्षा विभाग में सचिव और विमल कुमार दुबे को मंडल आयुक्त झांसी के साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

You may also like
Viral:चलती ट्रेन में कपल करता रहा अश्लील हरकतें, देखते रहे लोग, फिर भी नहीं रुके
'हमारे पास एक आखिरी मौका', पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भरा खिलाड़ियों में जोश
अमरनाथ तीर्थयात्रा: 1,490 तीर्थयात्रियों का 27वाँ जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना
SSC MTS Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस वालों के लिए खुशखबरी, वैकेंसी घोषित, बढ़ गए हवलदार के पद, देखें नोटिस
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम से 6.52 लाख की आईपीएल जर्सी चोरी, एफआईआर दर्ज