Next Story
Newszop

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 17 अगस्त 2025 : मेष, मिथुन और मकर राशि को आज मिल रहा राजराजेश्वर योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 17 August 2025 : 17 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र से हो रहा है जो बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण कर रहा है। जबकि आज सूर्य भी अपनी राशि सिंह में होकर राजराजेश्वर योग बना रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की शुभ स्थिति से सभी राशियों का दिन आज कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।
मेष राशि, धन के मामले में फायदा हो सकता है image

मेष राशि दूसरे भाव में आज चंद्रमा और पंचम में सूर्य का गोचर शुभ लाभदायक होगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। अपने परिवार के साथ आपका आज सुखद समय बीतेगा। लव लाइफ में आज जोश और उत्साह बना रहगा। प्रेमी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की खुशी होगी। पैसों के मामले में भी आज आपको फायदा हो सकता है। आप आज शाम के समय किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को आज कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।


वृषभ राशि,प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी image

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का आपकी राशि में रोहिणी नक्षत्र से संचार करना बहुत ही शुभ फलदायी होगा। आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आज आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा और किसी मित्र या पूर्व परिचित से आपको फायदा मिलेगा। जल और खान पान से जुड़े कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबारियों की भी आज कमाई बढ़ने वाली है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी लव लाइफ में प्रेम का संचार बना रहेगा।


आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा।


मिथुन राशि,जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी image

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि में आपके गुरु और शुक्र विराजमान हैं जबकि सूर्य आज तीसरे भाव में बैठकर आपको साहसिक फैसला लेने का मौका दे रहे हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ अथवा विशिष्ट व्यक्ति से मिलने का आज संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा।


आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करें।


कर्क राशि,पूर्व में किए काम और निवेश का फायदा मिलेगा image

कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ फलदायी होगा। राशि स्वामी चंद्रमा आज आपको आत्मबल प्रदान करेंगे। जबकि आपकी राशि में विराजमान बुध आपको कारोबार में कमाई का मौका प्रदान करेंगे। सितारे बताते हैं कि आपको आज पूर्व में किए गए काम और निवेश का भी फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आपको आज पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज शहद से अभिषेक करें।


सिंह राशि, जोखिम लेना हानिकारक होगा image

आज सिंह के लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा लेकिन दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिेए। सेहत के मामले में भी ध्यान रखना होगा। आपकी राशि में सूर्य का आगमन शुभ होगा लेकिन केतु के साथ सूर्य की युति होने से परेशानी हो सकती है। वैसे आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। और परंपरा से हटकर कुछ काम कर सकते हैं। आप आज कारोबार व्यापार में सहयोगियों से सहयोग पाएंगे और आपको लाभ का मौका भी मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक सकारात्मक होगा।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।


कन्या राशि,फैमिली से साथ मनोरंजक पल बिताएंगे image

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आप आज फैमिली से साथ मनोरंजक पल बिता पाएंगे। सितारे बता रहे हैं कि आपको आज उपहार और आकस्मिक लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आज आपका पूरा हो सकता है। आपके काम की आज सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप आज प्रतिष्ठा का लाभ पाएंग। धर्म कर्म के काम में भी आपकी आज रुचि बनी रहेगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं साथ ही आज आप गणेश चालीसा का पाठ करें।



तुला राशि, मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा image

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वैसे आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और कुछ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है। जो जातक गिफ्ट आइटम और शौक श्रृंगार क चीजों का काम करते हैं आज उनकी कमाई अच्छी होगी। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक राशि, काम का सराहना होगी लेकिन खर्च बढेगा image

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हें कि राशि स्वामी मंगल और चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए सामान्य रूप से शुभ फलदायी होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज काम में व्यस्त रहेंगे और उनके काम की सराहना होगी। वैसे आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी वजह से आपको आज अपने कुछ कार्यो को टालना पड़ सकता है या अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।


धनु राशि, आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी image

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। कोई शुभ काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाने से आपको प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्च को आज संतुलित रख पाएंगे और बिजनेस में आपकी कमाई भी आज बढेगी। आपके घर पर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग आज बनता दिख रहा है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को गुड़ खिलाएं।


मकर राशि,आप आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं image

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सुखद बीतेगा। सुख साधनों की प्राप्ति का संयोग बनेगा। आप आज अपने घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी आज आपका अनुकूल रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो इस मामले में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप आज घर की साज सज्जा पर भी काम करेगे। दिन का पहला भाग थोड़ा सुस्त रह सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना होगा।

Loving Newspoint? Download the app now