Next Story
Newszop

मां के इशारे पर बेटों ने पिता के प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कुचला, शादी सेलिब्रेशन के लिए जुटी फैमिली में पसरा हाहाकार

Send Push
गया: बिहार के गया में मां के इशारे पर बेटों पर पिता का प्राइवेट पार्ट पत्थर से कुचलकर हत्या करने के आरोप लगे हैं। गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के माफा गांव में यह वारदात हुई है। आरोप है कि पत्नी ने बेटों के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वारदात को ईंट और पत्थर से दिया गया है। इस मामले में गया पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों और पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। 15 साल से पहली पत्नी और बेटों से अलग रहता था राजकुमारमृतक राजकुमार दास का पूरा परिवार 30 साल से दिल्ली में रह रहा था। पत्नी से किसी बात को लेकर पहले से अनबन चल रहा था। मृतक दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। मृतक राजकुमार दास परिवार को छोड़कर 15 साल से अपने पैतृक गांव लौट कर आसपास के गांव में राजमिस्त्री का काम करने लगा था। मृतक राजकुमार दास अपने साथ काम करने वाली महिला मजदूर के साथ प्रेम विवाह कर अपने साथ रखने लगे। मृतक की पहली पत्नी छोटे बेटे अजीत की शादी करने के लिए पूरे परिवार के साथ पिछले दिनों दिल्ली से गांव आई थी। 20 मई को बारात जानी थी। घर में दूसरी महिला को देखकर बौखला गई राजकुमार की पहली पत्नीगांव वालों के मुताबिक घर में दूसरी महिला को देख परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। परिवार के लोगों को डर था कि कहीं दूसरी महिला के नाम पर सारी संपत्ति न कर दे। इसको लेकर विवाद होते रहता था। सोमवार रात विवाद ज्यादा बढ़ गया और राजकुमार के बेटों ने ईंट पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। घर के बगल में लड़की की शादी होने के कारण आस-पास के लोगों को घटना के बारे में पता नहीं चला। इस मामले में अतरी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेजा गया है। मृतक के पीड़ित परिजन भाभी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनके दो बेटों और बहू को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। शादी समारोह के शोर शराबे में गांव वालों को वारदात का पता नहीं चलावारदात के समय घर के बगल में शादी समारोह होने के चलते शोर शराबे का पता नहीं चल पाया। राज मिस्त्री राजकुमार की हत्या के बारे में गां वालों ने बताया कि रात से ही परिवार वाले झगड़ रहे थे। किसी ने घरेलू झगड़ा पर ध्यान नहीं दिया। क्योंकि ठीक बगल के दो घरों में शादी समारोह चल रहा था। डीजे और बाजे के शोरशराबे में कुछ भी सुनाई नहीं पड़ा। मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने उसके सभी परिजनों को घर छोड़कर भागते हुए देखा। उसके घर जाकर देखा तो राजकुमार दास की लाश पड़ी थी। इसके बाद गांव वाले जुटे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
Loving Newspoint? Download the app now