Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 25 जुलाई: एशिया के 2 देशों में जंग! क्रिकेटर पर रेप केस, एयर इंडिया ने फिर तोड़े नियम... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।

> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेशी दौरे पर मालदीव पहुंचेंगे।



image

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील के बाद भारत में क्या होगा सस्ता?भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की मौजूदगी में यह समझौता हुआ। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार में बढ़ोतरी होगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड ने हस्ताक्षर किए। खबर विस्तार से

2. एयर इंडिया ने फिर तोड़े नियम, DGCA ने थमाए 4 नोटिसडीजीसीए ने एयर इंडिया को पायलटों को 4 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, खासकर लंबी उड़ानों में नियमों के उल्लंघन पर ये नोटिस जारी किए गए हैं। एयर इंडिया का कहना है कि ये नोटिस स्वैच्छिक खुलासों से संबंधित हैं और वे जवाब देंगे। खबर विस्तार से

image

3. दो आशियान देशों के बीच छिड़ी जंग, 11 की मौतथाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद बढ़ गया है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच गुरुवार को सीमा पर काफी तनातनी देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और तोप से गोले दागे और रॉकेट से हमले किए। थाईलैंड ने भी हवाई हमले किए। थाईलैंड-कंबोडिया का यह विवाद भारत के लिए एक चेतावनी की तरह है। खबर विस्तार से

4. क्रिकेटर यश दयाल पर दूसरी बार रेप का आरोपआईपीएल सीजन 18 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ रेप का एक और केस दर्ज हुआ है। पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद में केस दर्ज हुआ था और अब जयपुर के सांगानेर सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जयपुर के कालवाड़ निवासी एक लड़की ने यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। खबर विस्तार से

image

5. भारत की जिस दिन डील, उसी दिन PAK का 'प्रमोशन'पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने पाकिस्तान की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर 'B-' कर दी है, जो पहले 'CCC+' थी। यह सुधार IMF से मिले आर्थिक पैकेज के बाद हुआ है। इससे पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति सुधरी है। हालांकि, भारत के साथ सीमा पर तनाव को लेकर एजेंसी ने चेतावनी भी दी है। खबर विस्तार से



image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. ब्रिटेन में 'चाय पर चर्चा' करते दिखे पीएम मोदी और स्टार्मर 2. योगी सरकार विदेश में दिलाएगी नौकरी, इन देशों ने की डिमांड 3. एपस्टीन की फाइलों में डोनाल्ड ट्रंप के नाम का बार-बार जिक्र! 4. चीनी नागरिक अब पहले से ज्यादा सुरक्षित... पाकिस्तान का दावा 5. टेक्सास में भीषण गर्मी में टेंट में रहेंगे प्रवासी कैदी, डिटेंशन सेंटर की तैयारी image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. इस मामले में चीन बढ़ा आगे तो एक्शन में आई भारतीय वायुसेना 2. अब पाकिस्तान को घर में घुसकर मारते हैं... भारत की युद्ध तकनीक 3. अमेरिका में जॉबलेस बेनिफिट के लिए आवेदनों की संख्या में गिरावट 4. मानव मल-मूत्र और कचरे पर माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा दांव 5. क्या PM मोदी ने ब्रिटेन संग डील करके ट्रंप को दिया संदेश image गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now