नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय और सेना में राजपूताना राइफल्स के जवान नीरज चोपड़ा ने अपनी बटालियन के हुंकार भरी है। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बटालियन के पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, पूरा देश अपनी सेना के साथ है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारतीय खेल जगत के सितारों में रोष फूट गया है। बड़ी-बड़ी खेल हस्तियां पाकिस्तान के नापाक इरादों की लताड़ लग रहे हैं।इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। नीरज ने लिखा था कि, 'हमें अपने बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है जो हमारे देश के खातिर लड़ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। आइए हम सब अपना योगदान दें और इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें। जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना।'
You may also like
चीकू की खेती: कम मेहनत में अधिक मुनाफा
कब्ज से राहत पाने के उपाय और इसके कारण
इंदौर में स्थापित होगी स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा
प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुझे मोदी जी पर भरोसा है...मुजफ्फराबाद तक पूरा कश्मीर हमारा होगा, पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो निशिकांत दुबे ने कही यह बात