रोहित शर्मा वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब भी वे कुछ पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस जमकर उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे मुंबई इंडियंस के साथियों को साथ एक प्रैंक कर रहे हैं। कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रोहित शर्मा ने किया प्रैंकरोहित शर्मा ने अपने मुंबई इंडियंस के साथियों को शॉक-पेन से प्रैंक किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर यह मजेदार क्लिप शेयर की। वीडियो में रोहित को पहले पेन दिया जाता है, लेकिन उन्हें तुरंत शक हो जाता है कि यह कोई खास पेन है। उन्होंने पहचान लिया कि यह एक शॉक-पेन है जो दबाने पर हल्का झटका देता है। उन्होंने यह पेन सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को थमाया जिसके बाद उन्होंने धवल कुलकर्णी को निशाना बनाया।
रोहित ने लिए जमकर मजेजिम सेशन के दौरान, जिसमें शार्दुल ठाकुर भी मौजूद थे, धवल कुलकर्णी की अचानक हुई प्रतिक्रिया देखकर रोहित खूब हंसे। उनके फैंस को रोहित का यह मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया। यह वीडियो रोहित शर्मा के मजाकिया स्वभाव को दिखाता है। उन्होंने यह शरारत तब की जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलकर लौटे थे। इस सीरीज में उन्होंने 202 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब भी जीता। रोहित ने कई महीनों के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित का 121 रनों का नाबाद शतक भारत की जीत का अहम कारण बना। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता। हालांकि यह सीरीज भारत 2-1 से हार गया।

https://www.instagram.com/reel/DQt0SctCjEq/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0360f7a5-46eb-4266-9c8e-f19a746f4e1f https://www.instagram.com/reel/DQt0SctCjEq/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0360f7a5-46eb-4266-9c8e-f19a746f4e1f
रोहित ने लिए जमकर मजेजिम सेशन के दौरान, जिसमें शार्दुल ठाकुर भी मौजूद थे, धवल कुलकर्णी की अचानक हुई प्रतिक्रिया देखकर रोहित खूब हंसे। उनके फैंस को रोहित का यह मजाकिया अंदाज काफी पसंद आया। यह वीडियो रोहित शर्मा के मजाकिया स्वभाव को दिखाता है। उन्होंने यह शरारत तब की जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलकर लौटे थे। इस सीरीज में उन्होंने 202 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब भी जीता। रोहित ने कई महीनों के अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित का 121 रनों का नाबाद शतक भारत की जीत का अहम कारण बना। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी की, जिससे भारत ने यह मैच 9 विकेट से जीता। हालांकि यह सीरीज भारत 2-1 से हार गया।
You may also like

यो यो हनी सिंह के 'चिलगम' गाने में मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के यूजर्स, बोले- बहुत ही अश्लील और वाहियात

Weekend Ka Vaar: सलमान ने फरहाना संग की प्रियंका जग्गा वाली हरकत, बोले- गेट खोलो, बाहर निकालो, तान्या को भी लपेटा

आज का मौसम 08 नवंबर 2025: तीन राज्यों में भीषण बारिश, दिल्ली-NCR में चलेगी तेज हवाएं, उत्तराखंड में बढे़गी गर्मी... वेदर अपडेट

Gurugram News: कैसे एक असंभावित तिकड़ी ने किया खेल? फर्जी पोक्सो केस रैकेट चलाकर चौंकाया, पुलिस जांच में मिला 'कुबेर का खजाना'

गुजराती फिल्म 'लालो: कृष्ण सदा सहायते' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम