नई दिल्लीः यमुना के 6 किमी लंबे स्ट्रेच में क्रूज सर्विस शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार के तीन विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जल बोर्ड को सोनिया विहार से जगतपुर शनि मंदिर स्ट्रेच में पानी की क्वॉलिटी बेहतर करने को कहा गया है। सिंचाई और बाढ़ विभाग को इस स्ट्रेच में यमुना की गहराई और बढ़ाने का टास्क मिला है। इसके लिए दिसंबर में फिनलैंड से आने वाली मशीन से ड्रेजिंग का प्लान है। वहीं, क्रूज सर्विस के ऑपरेशन और मेंटिनेंस का काम दिल्ली टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट डिवेलपमेंट विभाग करेगा।
अफसरों के अनुसार, यमुना में क्रूज सर्विस के लिए मार्च में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया आईडब्ल्यूएआई के साथ डीडीए , जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ विभाग और पर्यटन विभाग के साथ एग्रीमेंट किया गया है। डीडीए को नदी के किनारे जेट्टी डिवेलप कराने के लिए सोनिया विहार और जगतपुर के पास जमीन उपलब्ध करानी है।
फिनलैंड से आएगी मशीन, बढ़ेगी नदी की गहराईपीने के पानी के लिए जल बोर्ड को नई लाइनें यहां तक बिछानी होंगी। जल बोर्ड को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सोनिया विहार से जगतपुर के बीच पानी की क्वॉलिटी बेहतर हो। जिस स्ट्रेच में कूज सर्विस का प्लान है, उस हिस्से की गहराई और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए फिनलैंड से एक मशीन मंगाई जा रही है, जो दिसंबर तक दिल्ली पहुंच जाएगी।
दो सोलर हाइब्रिड बोट चलाई जाएंगीयमुना के दोनों किनारों को मजबूत करने का काम सिंचाई और बाढ़ विभाग करेगा। इसके अलावा, कूज सर्विस के इस्तेमाल के लिए जेट्टी तक पहुंचने वाली रोड का निर्माण भी यही विभाग करेगा। कूज सर्विस का ऑपरेशन और मेटिनेंस दिल्ली टूरिजम संभालेगा। सर्विस की शुरुआत में दो सोलर हाइब्रिड बोट चलाई जाएंगी, जिनपर एक साथ 20 से 30 लोग सफर कर सकेंगे। इन बोट की स्पीड 9 से 10 किमी प्रति घंटे होगी। इस सर्विस का टिकट 10 से 12 रुपये तक रखा जाएगा।

You may also like

बिहार चुनाव: मोकामा में हत्या की घटना ने याद दिलाया लालू का 'जंगल राज' और टीएन शेषन का अंकुश

रूस ने क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण तो यूएस ने न्यूक्लियर टेस्टिंग का किया ऐलान; जानें किसके पास कितना परमाणु हथियार

कागज नहीं दिखाएंगे... पाकिस्तान ने तालिबान को बताया भारत का पिट्ठू, बोला- हमारे पास सबूत, वे हमसे युद्ध लड़ रहे हैं

टाइनी स्कॉलर्स ने ओपन कराटे-डो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के 53 वें CJI, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, 23 नवंबर को लेंगे शपथ