Next Story
Newszop

1720902338000 रुपये नेटवर्थ, विराट + सचिन + धोनी, न मेसी, न रोनाल्डो... ये सुपर स्टार सभी दिग्गजों पर अकेले भारी

Send Push
नई दिल्ली: फुटबॉल के दुनिया में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए हैं। वर्तमान में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे फेमस हैं। खेल के साथ ही कमाई के मामले में भी दोनों की टक्कर नहीं है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ करीब एक बिलियन डॉलर है। लियोनेल मेसी भी ज्यादा पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेसी का नेटवर्थ 850 मिलियन डॉलर है। यानी दोनों फुटबॉलर की कमाई मिला दे तो दो बिलियन डॉलर भी नहीं हो पाएगा। भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का नेटवर्थ मिला दें तो भी तीन बिलियन डॉलर नहीं हो पाएगा।



फैक बोलकियाह सबसे अमीर फुटबॉलर

फैक बोलकियाह दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। अपने इस फुटबॉलर का नाम भी कभी नहीं सुना होगा। 27 साल के बोलकियाह का जन्म अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुई थी। वह 27 साल के हैं और थाईलैंड के फुटबॉल क्लब रैटचाबुरी के लिए खेलते हैं। अपने यूथ करियर के दौरान वह चेल्सी और लिस्टर सिटी का हिस्सा रह चुके हैं। विंगर के रूप में खेलते हैं और वह ब्रुनेई देश के हैं।



फैक बोलकियाह अपने देश की रॉयल फैमली का हिस्सा हैं। फैक प्रिंस जेफरी बोलकिया के बेटे और ब्रुनेई के वर्तमान सुल्तान हसनल बोलकिया के भतीजे हैं। उनके पास ब्रुनेई और अमेरिकी दोनों नागरिकताएं हैं। उन्होंने ब्रिटेन के ब्रैडफील्ड कॉलेज में पढ़ाई की है।



20 बिलियन डॉलर फैक की नेटवर्थ

आप सही पढ़ रहे हैं फैक बोलकियाह की नेटवर्थ 20 बिलियन डॉलर यानी 1720902338000 रुपये है। उनकी सैलरी करीब एक हजार डॉलर प्रति हफ्ते है। इसके बाद भी पारिवारिक संपत्ति की वजह से दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब ढाई लाख फॉलोअर्स हैं। अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 6 मैच खेले हैं। इसमें एक गोल हैं। वहीं क्लब करियर में उन्होंने 46 मुकाबले खेलकर 4 गोल दागे।
Loving Newspoint? Download the app now