पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद एक गांव में जाकर मछुआरों के साथ मछली पकड़ी। इस घटना को लेकर एक्टर और बीजेपी के नेता रवि किशन ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि,राहुल गांधी ने जितनी मछलियां पकड़ी हैं, उनकी पार्टी को उससे कम वोट मिलेंगे।
बीजेपी सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के तलाब में मछली पकड़े जाने पर सोमवार को कहा, ''जितनी मछली कल पकड़ी हैं उससे कम ही वोट मिलेंगे। उनका स्विमिंग का अंदाज बहुत अच्छा लगा वे मछली पकड़ रहे हैं, हम लोग वोट पकड़ रहे हैं। हम लोग वोट की राजनीति नहीं करते हैं।''
उन्होंने कहा कि, ''देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पहुंचे। हम लोग विकास के कार्यों को गिनवाते हैं निहोरा करते हैं हाथ जोड़ते हैं और विकास के नाम पर वोट मांगते हैं यह जो नया घोषणा पत्र है यह बिहार को नया जोश नया उछाल देगा।''
राहुल गांधी गांव में मछुआरों से मिले बेगूसराय में रविवार को एक चुनावी रैली के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक एक गांव के तालाब में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए पहुंच गए। राहुल गांधी भाषण खत्म करने के बाद करीब 3 किलोमीटर दूर भर्रा गांव पहुंच गए। उनके साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी थे।
गांव के तालाब पर पहुंचकर राहुल गांधी एक छोटी नाव पर सवार हो गए। उन्होंने वहां मछुआरों से मुलाकात की। इस बीच कन्हैया कुमार तालाब में कूद गए तो राहुल गांधी भी उनके पीछे-पीछे पानी में उतर गए। यह देखकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपीजी के जवान भी तालाब में उतर गए। राहुल गांधी ने तालाब में तैराकी भी की।
हरियाणा में जलेबी बनाई थीबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी पर व्यंग्य किया। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पहले जलेबी बना रहे थे, अब मछली पकड़ रहे हैं। एनडीए के नेताओं ने दावा किया है कि राहुल गांधी सिर्फ मछली पकड़ेंगे और जलेबी बनाएंगे। हरियाणा में जलेबी बनाई थी तो परिणाम सबने देखा और अब बिहार में मछली पकड़ रहे हैं तो अंजाम यहां भी वैसा ही होगा।
राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष के हमले के जवाब में महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने पलटवार किया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने पटना में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी मछुआरा समुदाय की मुश्किलें देखने गए थे। वे यह देखने गए थे कि मछुआरे कैसे मेहनत करते हैं और अपना परिवार चलाने के लिए संघर्ष करते हैं। क्या यह सम्मान के योग्य नहीं है?
सहनी ने कहा- निषाद समाज का अपमानसहनी ने कहा कि, अगर प्रधानमंत्री मोदी या एनडीए को राहुल गांधी के तालाब पर जाने से ठेस पहुंचती है तो यह निषाद समुदाय का अपमान है। अगर कोई निषाद समाज को समझने जा रहा है तो उस पर कटाक्ष करना निषाद समाज का अपमान है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हम गर्व कर रहे हैं कि राहुल गांधी जैसे बड़े नेता हमारे पास पहुंच रहे हैं और हमारे काम को समझ रहे हैं। हमारे समाज के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। एनडीए के लोग जिस तरह से कटाक्ष कर रहे हैं, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे हमारे समाज का अपमान हुआ है।
मल्लाह समाज का डिप्टी सीएम नहीं चाहता एनडीए उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार का अगला डिप्टी सीएम मल्लाह समाज का बेटा बने। वे मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम बनना बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। सहनी ने कहा कि इन लोगों ने वर्षों तक हमें गुलाम बनाए रखा। अब हम गुलामी की जंजीरों को तोड़कर और सिर उठाकर जिएंगे।
महागठबंधन इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रहा है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा था, जबकि तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। आरजेडी ने 144 सीटों पर और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई थी। कांग्रेस बिहार में फिर से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।

VIDEO | Patna: Referring to Rahul Gandhi joining locals and Mahagathbandhan leaders in fishing during his Begusarai visit, BJP MP Ravi Kishan says, “The number of votes he’ll get will be fewer than the number of fish he caught. His swimming style was good - he’s catching fish,… pic.twitter.com/E49Ig8T88M
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2025
उन्होंने कहा कि, ''देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पहुंचे। हम लोग विकास के कार्यों को गिनवाते हैं निहोरा करते हैं हाथ जोड़ते हैं और विकास के नाम पर वोट मांगते हैं यह जो नया घोषणा पत्र है यह बिहार को नया जोश नया उछाल देगा।''
राहुल गांधी गांव में मछुआरों से मिले बेगूसराय में रविवार को एक चुनावी रैली के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक एक गांव के तालाब में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए पहुंच गए। राहुल गांधी भाषण खत्म करने के बाद करीब 3 किलोमीटर दूर भर्रा गांव पहुंच गए। उनके साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी थे।
गांव के तालाब पर पहुंचकर राहुल गांधी एक छोटी नाव पर सवार हो गए। उन्होंने वहां मछुआरों से मुलाकात की। इस बीच कन्हैया कुमार तालाब में कूद गए तो राहुल गांधी भी उनके पीछे-पीछे पानी में उतर गए। यह देखकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एसपीजी के जवान भी तालाब में उतर गए। राहुल गांधी ने तालाब में तैराकी भी की।
हरियाणा में जलेबी बनाई थीबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी पर व्यंग्य किया। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी पहले जलेबी बना रहे थे, अब मछली पकड़ रहे हैं। एनडीए के नेताओं ने दावा किया है कि राहुल गांधी सिर्फ मछली पकड़ेंगे और जलेबी बनाएंगे। हरियाणा में जलेबी बनाई थी तो परिणाम सबने देखा और अब बिहार में मछली पकड़ रहे हैं तो अंजाम यहां भी वैसा ही होगा।
राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष के हमले के जवाब में महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने पलटवार किया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने पटना में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी मछुआरा समुदाय की मुश्किलें देखने गए थे। वे यह देखने गए थे कि मछुआरे कैसे मेहनत करते हैं और अपना परिवार चलाने के लिए संघर्ष करते हैं। क्या यह सम्मान के योग्य नहीं है?
सहनी ने कहा- निषाद समाज का अपमानसहनी ने कहा कि, अगर प्रधानमंत्री मोदी या एनडीए को राहुल गांधी के तालाब पर जाने से ठेस पहुंचती है तो यह निषाद समुदाय का अपमान है। अगर कोई निषाद समाज को समझने जा रहा है तो उस पर कटाक्ष करना निषाद समाज का अपमान है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हम गर्व कर रहे हैं कि राहुल गांधी जैसे बड़े नेता हमारे पास पहुंच रहे हैं और हमारे काम को समझ रहे हैं। हमारे समाज के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। एनडीए के लोग जिस तरह से कटाक्ष कर रहे हैं, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे हमारे समाज का अपमान हुआ है।
मल्लाह समाज का डिप्टी सीएम नहीं चाहता एनडीए उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार का अगला डिप्टी सीएम मल्लाह समाज का बेटा बने। वे मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम बनना बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। सहनी ने कहा कि इन लोगों ने वर्षों तक हमें गुलाम बनाए रखा। अब हम गुलामी की जंजीरों को तोड़कर और सिर उठाकर जिएंगे।
महागठबंधन इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रहा है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा था, जबकि तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। आरजेडी ने 144 सीटों पर और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई थी। कांग्रेस बिहार में फिर से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।
You may also like

रित्विक घटक: विभाजन के दर्द को सिनेमा में जीवित करने वाला

अमित ठाकरे का प्रकाश सुर्वे पर तीखा हमला: मराठी भाषा का अपमान

युगांडा में धर्म परिवर्तन के कारण पिता ने बेटी को जिंदा जलाया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

चूना खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: 15 दिनों में 12 रोगों से छुटकारा