नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन से हो गई है। शादी शुक्रवार को हुई। रिसेप्शन 20 अप्रैल को रखा गया है। हर्षिता और संभव दोनों IIT दिल्ली से पढ़े हैं। उन्होंने साथ मिलकर एक स्टार्टअप शुरू किया है। शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।हर्षिता और संभव की शादी का कार्यक्रम कपूरथला हाउस में आयोजित हुआ। इसके पहले दोनों की सगाई पांच सितारा होटल शांगरी-ला इरोज में हुई। कार्यक्रम में बेहद चुनिंदा लोग शामिल हुए। हाल में शुरू किया स्टार्टअपखबरों के अनुसार, संभव जैन और हर्षिता एक स्टार्टअप में पार्टनर हैं। उन्होंने हाल ही में यह नया बिजनेस शुरू किया है। दोनों मिलकर अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों ने की है IIT दिल्ली से पढ़ाई संभव जैन और हर्षिता दोनों ने एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। केजरीवाल की बेटी हर्षिता और उनके दामाद संभव जैन ने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षिता ने गुड़गांव की एक कंपनी में कुछ समय तक नौकरी भी की। अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिल्ली के पूर्व सीएम सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लाल साड़ी में दिखाई दीं। बेटा पुलकित भी शेरवानी में दिखाई दिया। विवाह समारोह में बेहद खास मेहमानों को ही बुलाया गया था।
You may also like
अगले 7 साल तक बृहस्पति रहेंगे मार्गी, 6 राशि वालों को कभी नहीं होगी पैसों की कमी
खराब जीवनशैली के कारण 50% लिवर प्रत्यारोपण के मामले, 5 वर्षों में बीमारी में 30% वृद्धि
तीसरी बार बेटी होने पर हैवान बना पति, पत्नी को जिंदा जलाया, परभणी में दिल दहला देने वाली वारदात! ⑅
लिवर खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
हिंदी सिनेमा जगत में नहीं मिल रहा था काम, मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने आखिरकार बयां किया अपना दर्द