मशहूर अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वो 38 साल की थीं। उन्हें लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जूझ रही थीं।
प्रिया मराठे को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था, वो इससे रिकवर भी कर रही थीं, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर है।
कम उम्र में उनका यूं चले जाना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे को ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तिथे मी’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखन्नो’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है। वह मराठी ही नहीं हिंदी टीवी दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध थीं।
मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से विवाह किया था। शांतनु ने ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। उन्हें फिल्म जगत की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था।
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ था। उन्होंने 2006 में मराठी धारावाहिक 'या सुखानो या' से अभिनय की शुरुआत की थी। एकता कपूर के टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अपनी भूमिका वर्षा से वो घर-घर में मशहूर हो गईं। वह हिंदी टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' में भी अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। टीवी सीरियल्स के अलावा वो कुछ मराठी फिल्मों में भी नजर आई थीं।
प्रिया मराठे का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार और फैंस के लिए बहुत ही दुखद खबर है। मराठी फिल्म जगत के लिए उनका चला जाना अपूरणीय क्षति है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
You may also like
गाँव के छोर पर बंसी काका रहते थे। उम्र ढल चुकी थी, मगर हिम्मत अब भी बैल जैसी थी। बेटे शहर का रुख कर चुके थे, खेत-खलिहान भी धीरे-धीरे बिक-बिक कर कम हो चले थे। अब उनके पास बस एक कच्चा मकान था, थोड़ा-सा आँगन और उनकी सबसे बड़ी साथी—बकरी लाली
करोड़पति बनने के 5 देसी व्यापार जो हर कोई कर सकता है,बस यह चीज सीख लें
एक बार एक बहुत शक्तिशाली सम्राट हुआ। उसकी बेटी इतनी सुंदर थी कि देवता तक सोचते थे—अगर उससे विवाह हो जाए तो उनका जीवन धन्य हो जाएगा। उसकी सुंदरता की चर्चा पूरी त्रिलोकी में फैल गई थी। सम्राट भी यह जानते थे। एक रात सम्राट पूरी रात अपने कक्ष में टहलते रहे। सुबह महारानी ने देखा और
एक दिन सही कीमत सही जगह पर ही मिलती है एक पिता जो बुढ़ापे में बिस्तर पर पड़ा था, उसने अपनी बेटी को बुलाया और कहा, “बेटी, मैंने तुम्हें खूब पढ़ाया-लिखाया और एक शिक्षित व्यक्ति बनाया है। अगर मैं मर गया, तो मैं तुम्हारे लिए जीवन भर कोई संपत्ति नहीं बनाऊंगा। मैंने जो भी कमाया है, वह तुम्हारी पढ़ाई पर खर्च हो गया
जयपुर में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, मामला गंभीर