दिल्ली में यमुना नदी अभी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। राजधानी के निचले इलाके अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। मयूर विहार में ड्रोन से ली गई ताजा तस्वीरों में बाढ़ का डरावना मंजर देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि पहले से यमुना का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है।
यमुना नदी का जलस्तर#WATCH | Delhi: River Yamuna continues to flow above danger level, parts of the city continue to face a flood-like situation. Visuals from Mayur Vihar area.
— ANI (@ANI) September 6, 2025
(Drone visuals shot at 6.40 am) pic.twitter.com/FOwi6SguM9
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार शाम तक घटकर 207.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशाना (205.33 मीटर) से अभी भी काफी ऊपर है।
हालांकि, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाला पानी एक लाख क्यूसेक से घटकर 55,655 क्यूसेक पर पहुंच गया है।
राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्नकालींदी कुंज, मदनपुर खादर, जैतपुर खड्डा कॉलोनी का निचला इलाका, निगमबोध घाट, मठ बाजार, यमुना बाजार और वासुदेव घाट अभी भी जलमग्न हैं। सिविल लाइंस में पानी का स्तर थोड़ा घटा है, लेकिन अभी भी यह पूरा इलाका जलमग्न है।
राहत और बचाव जारी#WATCH | Delhi: Floodwater gradually recedes from residential areas in the city. Visuals around Shree Swaminarayan Mandir in Civil Lines area. pic.twitter.com/mNbPaGuaE5
— ANI (@ANI) September 6, 2025
निगमबोध घाट, यमुना बाजार, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, और मजनू का टीला समेत कई इलाके बाढ़ग्रस्त इलाकों में शामिल हैं, जहां राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर और शाहदरा जैसे क्षेत्रों में तैराक, ड्रोन, नाव और बचाव किट के जरिए व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया है।
जल्द सुधार की उम्मीदयमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, आज यमुना का जलस्तर 206.4 मीटर तक पहुंच सकता है। बावजूद इसके यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर ही बना रहेगा।
अगले 24-48 घंटे बेहद अहम हैं। मौसम में बदलाव और अतिरिक्त नियंत्रित पानी छोड़े जाने से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली बाढ़ से बेहाल, ISBT बस अड्डा डूबा! चारों तरफ सैलाब का खौफनाक मंजर! देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ के बीच नई समस्या, प्रभावित लोग बुखार और संक्रमण की चपेट में, बच्चे सबसे ज्यादा शिकार
You may also like
Xiaomi 15 Ultra का 200MP कैमरा कितना दमदार है? रिव्यू देखकर चौंक जाएंगे!
ये है इस` युग की द्रौपदी जिसे 5 सगे भाइयों से करनी पड़ी शादी क्योंकि..
केरल में 'दिमाग खाने वाले अमीबा' ने बढ़ाई मुसीबत, मस्तिष्क संक्रमण से एक और मौत
अनुतिन चरनविराकुल को थाई प्रधानमंत्री चुने जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया
बांग्लादेश में अवामी लीग के एक और नेता समेत 7 अन्य गिरफ्तार