लाइव हिंदी खबर :- मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की वर्ली यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित ड्रग्स सप्लायर टोनी सेबेस्टियन 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भारत नेपाल सीमा से पकड़ लिया गया। सेबेस्टियन लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पर मुंबई और आस-पास के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। ANC को लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी और खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ अदालत ने उसे 23 सितंबर तक पुलिस का स्टडी में भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह सेबेस्टियन से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं, पुलिस का मानना है कि वह एक बडे नेटवर्क का हिस्सा है, जो नशे का कारोबार मुंबई व अन्य राज्यों तक फैलाये हुए है।
उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करी के कई रैकेट्स के पर्दाफाश होने की संभावना है। फिलहाल मुंबई पुलिस और ANC लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले कुछ महीनो में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जप्त किए गए और कई सप्लायर को सलाखों के पीछे भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए यह अभियान आगे चलाया जाएगा। इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है की सीमा पार से चल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है। आरोपी चाहे जहां भी छिपे हों, वो कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।
You may also like
IND-W vs AUS-W: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 43 रनों से हराकर, वनडे सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम
एच-1बी वीज़ा की फ़ीस बढ़ने से भारतीय लोगों का कितना फ़ायदा, कितना नुक़सान?
फोटोग्राफर ने दूल्हे के सामने` ही डिलीट कर दी शादी की सारी तस्वीरें, आप भी न करें यह भूल
प्रतिबंधों से रुकने वाले नहीं, परिस्थितियों का सामना करने में हम सक्षम: पेजेशकियन
अमूल ने घटाए 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम, जानें कौन सी चीज हुई कितनी सस्ती