लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक के शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हुए हैं| सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हुए हैं।
सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वापस अपने राज्य आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रत्येक शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में यानी आज शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के 25 से 26 सितंबर तक वापस आने की संभावना है।
शिमला से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों और सभी जिले के डीसी-एसपी से मीटिंग की। जिसमें उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए। आपदा प्रभावित इलाको में राहत एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के अब वापस लौटने के बाद ही कुछ बडे फैसले देखने को मिल सकते हैं।
You may also like
बछवाड़ा विधानसभा सीट: राजनीतिक इतिहास और जातीय समीकरणों के लिए प्रसिद्ध
जुगाड़ का भी बाप निकला युवक, सिर्फ` लकड़ी जला बिना पेट्रोल के दौड़ाई बाइक, देखें Video
मप्र में 16 बच्चों की मौत के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई, ड्रग कंट्रोलर हटाए गए, 3 अफसर निलंबित
दादा ही निकला अपने नाती का हत्यारा,100 रुपये के लिए घोंट दिया गला
कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग कैल्शियम` का सबसे बड़ा स्त्रोत और नपुंसकता की सबसे अच्छी है ये दवा