शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। वह लोगों के कर्मों के आधार पर उन्हें शुभ या अशुभ फल देते हैं। ऐसे में हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने में लगा रहता है। शनिवार का दिन शनिदेव को खुश करने के लिए काफी अहम होता है। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
दुख दूर करने के लिए शनिवार के उपायदुख हर इंसान के जीवन में होते हैं। हालांकि कई बार ये दुख एक के बाद एक आते ही रहते हैं। सुख का नामोनिशान नहीं दिखता है। यदि आपके जीवन में भी बहुत सी परेशानियाँ हैं तो कुछ खास उपायों को कर आप अपने दुखों का अंत कर सकते हैं। इसके लिए आपको शनिवार के दिन कुछ खास उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न करना होगा।
शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं। यहां शनिदेव के सामने सरसों और काले तिल के तेल के दो अलग-अलग दीपक प्रज्वलित करें। इससे आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दीपक जलाने के बाद मंदिर में बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें। यदि आप किसी शनिवार मंदिर नहीं जा पाएं तो अपने घर पर ही शनिदेव की प्रतिमा के सामने यह उपाय कर सकते हैं। इससे आपके सभी दुख दर्द समाप्त हो जाएंगे। यह उपाय आपको कम से काम 7 शनिवार तक करना है।
भाग्य ऐसी चीज है जो अच्छा हो तो भिखारी भी राजा बन जाता है। वहीं दुर्भाग्य पीछे लग जाए तो करोड़पति भी रोड पर आ जाता है। यदि आप अपनी किस्मत के तारें चमकाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने के बाद आपका दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाएगा। शनिदेव आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाना चाहिए। वैसे आप चाहें तो ये काम मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को ही शनिदेव के साथ हनुमानजी की पूजा भी करनी चाहिए। हनुमानजी खुश हुए तो शनिदेव अपनेआप खुश हो जाएंगे। क्योंकि एक बार हनुमानजी ने शनिदेव को रावण के चंगुल से आजाद किया था।

इसके अलावा आप शनिवार के दिन पिंजरे समेत एक तोता भी ला सकते हैं। इसके बाद इस पिंजरे से तोते को आजाद कर दें। कहा जाता है कि यह तोता जितनी दूर तक उड़ेगा, उतनी अच्छी आपकी किस्मत होगी। इसके साथ ही आप शनिवार के दिन कौओं को दाना पानी देकर भी अपनी बुरी किस्मत से पूछा छुड़ा सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान: शनिवार के दिन मांस, शराब या कोई भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार को बाल, नाखून काटने से भी बचना चाहिए। इस दिन किसी बड़े बुजुर्ग का दिल दुखाना भी ठीक नहीं माना जाता है।
You may also like
पोषण पखवाडा : गर्भावस्था में महिलाएं खानपान में रखें विशेष ध्यान: डॉ. दर्शना
इस्लाम नहीं अपनाओगे तो बन जाओगे दुश्मन-ए-इस्लाम! नर्क की आग में झुलसते जाओगे, फारूक अब्दुल्ला के बयान से सियासी गलियारों में मचा भूचाल..
Monsoon Forecast: IMD Issues Heavy Rainfall and Thunderstorm Alert in 12 States for Next 7 Hours
DA Arrears News : कब मिलेगा 18 महीने का बकाया एरियर, हुआ क्लियर
Cricket: 64 साल की उम्र में T20 क्रिकेट में डेब्यू कर इस महिला खिलाड़ी ने रचा इतिहास