नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने मिलकर शराब के नशे में लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की पहचान तीनों आरोपियों से ऑनलाइन हुई थी।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्तीजानकारी के अनुसार यह पूरी घटना महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ का बताया जा रहा है। यहां एक 17 साल की लड़की के साथ ट्रुथ एंड डेयर गेम खेलते समय तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। शराब के नशे में तीनों लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ये घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। यहां पर पीड़िता नीट की तैयारी कर रही थी और इसी दौरान उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक 22 साल की लड़की से हुई, जो एक रील स्टार है। इसके बाद लड़की की रील स्टार दोस्त ने 21 जनवरी को उसे फोन किया और पूछा कि क्या उसे एक दिन के लिए घर में रहने के लिए जगह मिल सकती है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी नई ऑनलाइन फ्रेंड को अपने फ्लैट पर रुकने की इजाजत दे दी और वहां से लड़की की रील स्टार दोस्त उसे एक पार्टी में ले गई।
फोन के जरिए हुआ खुलासाबाताया जा रहा है कि ये पार्टी रावेत इलाके में थे, जहां सभी ने शराब पी हुई थी। रील स्टार के और भी दोस्त इस पार्टी में मौजूद थे। सभी ने मिलकर Truth or Dare खेलना शुरू किया। इसी दौरान तीन लड़कों ने लड़की को फंसा दिया और बाथरूम में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच लड़की के फोन पर किसी रिश्तेदार का फोन आया और फोन के ऑन होते ही उसके रिश्तेदारों को सारी बात पता चल गई। उन्होंने लड़की के माता-पिता को फोन कर सारी बात बता दी। युवकों को ये नहीं पता था कि फोन ऑन है।
शिकायत दर्ज कराईइस घटना के बाद लड़की के माता-पिता तुरंत लड़की को बचाने के लिए रावेत पुलिस स्टेशन पहुंचे। पीड़िता के माता-पिता ने रावेत पुलिस स्टेशन में घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की रील स्टार दोस्त को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पीड़ित लड़की को आरोपियों के नाम और उस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जहां ये घटना हुई।
आरोपियों की हुई पहचानइस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर दी है। आरोपियों की पहचान आयुष आनंद भोईटे, सुशील बलद्र ठाकुर, रितिक संजय सिंह के रूप में हुई है, जो पहली बार ही लड़की की एक रील स्टार फ्रेंड के जरिए उससे मिले थे और तभी उन्होंने नशे की हालत में लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
You may also like
मुठभेड़ : गोली लगने के बाद गौतस्कर गिरफ्तार, 50 गौवंश बरामद
Video: मुस्लिम महिला का हलाला को लेकर छलका दर्द, ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, अपने शौहर की मां बनना पड़ा ◦◦ ◦◦◦
जानिए बेसन का चीला बनाने की सरल विधि के बारे में, आप अभी
RRB ALP Recruitment 2025: Applications for 9,900 Assistant Loco Pilot Posts Now Begin April 12 — Check Eligibility, Process, and Exam Pattern
राजस्थान के 20 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, वीडियो में देखें भरतपुर-अलवर में हुई हल्की बरसात