Next Story
Newszop

खुल गया राज, इसलिए कुल्फी वाला बर्फ में मिलाता है नमक, जानकार नहीं होगा यकीन ◦◦ ◦◦◦

Send Push

जैसे जैसे गर्मी पास आते जाती है हमारी ठंडी चीजें खाने की इच्छाएं भी प्रबल होती जाती है। ठंड में कुल्फी खाने का शौक हर किसी को होता है। बाजार जाने में आलसी आए तो गली मोहल्लों में कुल्फी बेचने वाले आ जाते हैं। जैसे ही मोहल्ले में घंटी की आवाज सुनाई देती है हम तुरंत समझ जाते हैं कि कुल्फी वाला आ गया है।

image

कुल्फी वाले के पास एक ठेला रहता है। इसमें बर्फ के अंदर वह अपनी सभी कुल्फियां रखता है। ताज्जुब की बात ये होती है कि भीषण गर्मी में घूमने के बावजूद उसकी कुल्फी पिघलती नहीं है। ऐसा इसलिए होता है कि वह कुल्फी को बर्फ के एक बॉक्स में रखता है। अब कायदे से यह बर्फ भी जल्दी पिघल जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि वह बर्फ में नमक मिला देता है।

image

अब आप में से बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि बर्फ और नमक का आपस में क्या लॉजिक है? तो चलिए इसके पीछे का विज्ञान ही विस्तार से जान लेते हैं। बर्फ और नमक का कान्सेप्ट समझने के पहले आपको हिमांक (Freezing point), क्वथनांक (Boiling point) और हिमांक में अवनमन (Deprression in freezing point) समझना होगा। आप में से बहुत से लोग स्कूल की विज्ञान क्लास में ये चीजें पढ़ भी चुके हैं। यदि भूल गए हैं तो अब याद दिला देते हैं।

हिमांक (Freezing) वह तापमान होता है जिस पर कोई द्रव पदार्थ ठोस अवस्था में बदलता है। उदाहरण के लिए पानी का हिमांक 0 डिग्री सेंटीग्रेड है। इस तापमान पर पानी जमकर बर्फ बन जाता है। वहीं क्वथनांक (Boiling point) वह तापमान होता है जिस पर कोई द्रव उबलता है। जैसे पानी का क्वथनांक 100 डिग्री सेंटीग्रेड है। इस तापमान पर वह उबलने लगता है।

image

हिमांक में अवनमन (Depression in freezing point) का मतलब है जब किसी पदार्थ में कोई अवाष्पशील पदार्थ (जो भाप बनकर नहीं उड़ सकते, Nonvolatile) मिलाया जाता है तो उस पदार्थ का वाष्प दाब (vapour pressure) कम हो जाता है। इसके साथ ही हिमांक भी कम होता है। वहीं क्वथनांक बढ़ जाता है।

image

अब इसे आसान शब्दों में समझाए तो बर्फ में नमक मिलाने से उसका क्वथनांक बढ़ जाता है, जिसके चलते वह जल्दी पिघलती नहीं है। इसलिए जब कुल्फी वाला बर्फ में नामक मिला देता है तो उसे डबल फायदा होता है। उसकी न तो बर्फ पिघलती है और न ही कुल्फी।

image

अब दिलचस्प बात ये होती है कि यह विज्ञान खुद कुल्फी वाले को भी नहीं पता होता है कि वह रोजाना बर्फ का कितना क्वथनांक (Boiling point) बढ़ाता है।

Loving Newspoint? Download the app now