भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार शाम एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव उसके पेइंग गेस्ट (PG) रूम में फांसी से लटका हुआ मिला। सहेली से पूछताछ में पता चला कि वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी के नहीं मिलने आने के कारण वह परेशान थी, लेकिन बाद में मिले सुसाइड नोट से पता चला कि छात्रा पारिवारिक तनाव में थी। उसने लिखा भी कि इतनी टेंशन सहन नहीं कर सकती है। छात्रा दंतेवाड़ा से भिलाई पढ़ने के लिए आई थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के बचेली निवासी दीक्षा समुद्र (22) पुत्री भरत समुद्र भिलाई के प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में पेइंग गेस्ट रहती थी। वह PGDCA की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम को दीक्षा ने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो वे मिलने के लिए कमरे में पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर दीक्षा का शव लटक रहा था।
सहेली को कॉल कर बताया था, ब्वॉय फ्रेंड के नहीं आने से दुखी दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि दीक्षा ने कुर्सी पर चढ़कर फांसी लगाई है। पुलिस ने बताया कि दीक्षा ने अपने एक दोस्त को दोपहर को कॉल किया था। उसे बताया था कि वेलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसका बॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कमरे की जांच हुई तो नया मामला खुला पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस जांच के लिए कमरे में पहुंची तो तलाशी के दौरान दीक्षा की हेडराइंटिंग में लिखा एक सुसाइड नोट मिला। इसमें दीक्षा ने पारिवारिक तनाव की बात लिखी थी। साथ ही लिखा था कि वह सभी को प्यार करती है, जो उसके साथ हैं और जो उसे छोड़कर चले गए, उनको भी। उसने अपने को बहुत समझाने की कोशिश की। बहुत सारी टेंशन एक साथ आ रही है। इतनी स्ट्रांग नहीं हूं कि सब सहन कर सकूं। इसके लिए माफ कर देना।
पहली पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ रहता है पिता पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दीक्षा के पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। वह दूसरी महिला के साथ रहते हैं। वहीं यह भी पता चला कि दीक्षा की मां पहले से ही शादीशुदा थी। उनका 36 साल का एक बेटा भी है। इसके बाद उन्होंने अपने पति को छोड़ भरत समुद्र से शादी कर ली थी। जिससे उनकी बेटी दीक्षा हुई। इसी सबके चलते परिवार में अक्सर तनाव की स्थिति रहती थी।
ब्वॉय फ्रेंड से भी हो गया था विवाद पुलिस ने बताया कि दीक्षा का ब्वॉय फ्रेंड भी दंतेवाड़ा का ही रहने वाला है। अभी उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। मामले की जांच चल रही है। दीक्षा का उससे भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों की बातचीत बंद थी। वेलेंटाइन डे पर वह मिलने आने वाला था। यही बात दीक्षा ने फोन पर अपनी सहेली को बताई थी। इसके बाद वह नहीं आया। दीक्षा करीब 4 साल से भिलाई में रह रही थी। यहीं से उसने बीकॉम किया था।
You may also like
Petrol-Diesel Price: कम हुए या बढ़ गए हैं दाम, आज ये है आपके शहर में कीमत
वह 6 चीजें जिन्हें सपने में देख लिया तो भिखारी भी बन जाता है राजा, रातोंरात पलटती है किस्मत' ⤙
राजस्थान के इस जिले में ब्रांडेड कंपनी की एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का भंडाफोड़, खाद्य विभाग ने 23 हजार से ज्यादा बोतलें की नष्ट
Snooker World Championship: Ding Junhui Eliminated, Si Jiahui Advances to Quarterfinals
क्यों नहीं फोड़ती महिलाएं नारियल? संतान सुख से है इसका सीधा कनेक्शन, जब तोड़ें तो करें ये काम' ⤙