Next Story
Newszop

अच्छा समय आने की 7 निशानियां, यदि आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुश… ⁃⁃

Send Push

समय बहुत बलवान होता है। हमेशा समय की चाल एक जैसी नहीं होती है। समय में इतनी ताकत होती है कि यह राजा को रंक और गरीब को धनवान भी बना सकता है। जब भी किसी व्यक्ति का बुरा वक्त चलता है तो चारों तरफ निराशा छाई रहती है। ऐसा कहा जाता है कि जब हमारी जिंदगी में अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है, तो ऐसे में हमें कुछ ना कुछ संकेत जरूर मिलने लगते हैं परंतु कभी-कभी हम इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि उन चीजों के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला है, तो ऐसी स्थिति में उसे पहले से ही कुछ ना कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इसी प्रकार से बुरा समय आने पर भी व्यक्ति को अलग तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति इन सभी चीजों पर ध्यान देता है, तो उसको पता चल सकता है कि उसका अच्छा समय आने वाला है या बुरा समय। आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं।

अच्छा समय आने के संकेत 1. गौ माता

यदि आपके घर के द्वार पर गाए आकर रंभाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। ऐसे में गाय के घर आने पर उसे रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

2. रास्ते में बंदर दिखे तो image

अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हैं और उसी वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुत्ता या सांप नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पास धन आने वाला है। वहीं अगर सुबह उठते ही अगर पूजा के नारियल के दर्शन हो जाते हैं, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है।

3. बालकनी में गौरैया आकर बैठे तो image

अगर आपके घर के आंगन में या बालकनी में गौरैया आकर बैठ जाए और चहचहाए तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में जो भी दुख-परेशानियां चल रही हैं, वह दूर होने वाली हैं और आपका आने वाला समय खुशियों से भरपूर होगा।

4. घोड़े की नाल मिलना image

अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हों और आपको कभी घोड़े की नाल मिल जाती है, तो यह बहुत ही गुड लक माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन छोड़कर बाकी किसी भी दिन घोड़े की नाल रास्ते पर मिलती है तो आप इसे अपने पास जरूर रख लें।

5. तितलियां image

आपको बता दें कि खूबसूरत तितलियां भी शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अपने आसपास अचानक ही रंग-बिरंगी तितलियां दिखाई देती हैं, तो इसका यह संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

6. आक का पौधा उगना image

अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उगता हुआ नजर आता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है।

7. हाथ में जल से भरा पात्र दिख जाए तो image

यदि घर से जरूरी काम के लिए निकलते समय किसी व्यक्ति के हाथ में जल से भरा हुआ पात्र दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह संपन्नता की निशानी मानी जाती है।

Loving Newspoint? Download the app now