आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खान-पान भी अनियमित हो गया है। अब अमूमन लोग किचन में बनी चीजों का नहीं बल्कि बाहर बने फास्ट फूड का सेवन करने लगे हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हर उम्र के लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही हैं।
विशेष रूप से फैटी लिवर डिजीज से लोग तेजी से ग्रसित होते जा रहे हैं। लिवर में सूजन को ही चिकित्सा जगत में फैटी लीवर डिजीज कहा जाता है। भारत में यह समस्या हर उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है। इस बीमारी का यदि सही समय से इलाज व रोकथाम ना किया जाए तो भविष्य में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है।
आज के आलेख में हम आपको फैटी लीवर के कारण, रोकथाम के उपाय व उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराएंगे।
लिवर में सूजन के कारणफैटी लीवर होने के अनेक कारण हैं जैसे अनहेल्दी भोजन, तनाव, अल्कोहल का नियमित सेवन तथा विभिन्न दवाइयां के सेवन का साइड इफेक्ट्स। यह बीमारी दो तरह की होती है अल्कोहोलिक फैटी लिवर व नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर।
लिवर को नियंत्रित करने वाले दो एंजाइम्स SGOT व SGPT की भूमिका फैटी लीवर डिजीज में मुख्य कारक है। इन्हीं दोनों एंजाइम्स का लेवल असंतुलित हो जाने से लीवर में सूजन बढ़ने लगती है।
लिवर में बढ़ती सूजन को कम करने के उपायजब लिवर की कोशिकाओं में चर्बी जमा हो जाती है तो लिवर में सूजन बढ़ जाती है। इसे कम करने के लिए चिकित्सकीय उपाय व खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
विशेष रूप से लीवर की सूजन को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो लीवर को पुष्ट करने के साथ सूजन को काम करते हैं। खाद्य विशेषज्ञ श्वेता शाह पांचाल ने लिवर की सूजन को कम करने के लिए गर्मियों में मिलने वाले एक फल ताड़गोला या आइस एप्पल खाने की सलाह दी है।
ताड़गोला खाने के फायदेलिवर की करता है सफाई
ताड़गोला में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो आपके लीवर की सफाई करने में मददगार है। इसके सेवन से लीवर में छुपे टॉक्सिंस से निजात मिलती है परिणाम स्वरुप लीवर की सूजन भी कम होने लगती है।
मोटापा कम करने में सहायक है ताड़गोला (Tadgola)
यदि किसी का वजन अधिक है तो स्वाभाविक रूप से लीवर पर प्रेशर बढ़ जाएगा और लीवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाएगा। ताड़गोला फल खाने से वजन तेजी से कम होता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । लो- कैलोरी फूड होने के कारण इसमें डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसी कारण ताड़गोला को एक बेहतरीन वेट लॉस फूड कहा जाता है।
You may also like
रात के अंधेरे में भी स्वदेशी मिसाइल रक्षा प्रणाली Akash ने फेर दिया पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी, ये हैं खूबियां
वो चिल्लाती रही, मौलाना लात मारता रहा, चलती ट्रेन में पहली पत्नी को छोड़ दूसरी के साथ निकल गया, देख आंसू आ जाएंगे ˠ
भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने के बारे में सलाह का इंतजार कर रही हैं फ्रेंचाइजी
पुरी : सुदर्शन पटनायक की कलाकृति में दिखी भारतीय सेना के शौर्य की झलक
भारत में एसआईपी इनफ्लो अप्रैल में ऑल-टाइम हाई 26,632 करोड़ रुपए पर रहा :एम्फी