जांजगीर चांपा। CG NEWS: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में एक युवक का शव पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया है। युवक की पहचान राम नारायण केवट (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे की है।
परिवार से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि राम नारायण केवट रोजी मजदूरी करता था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की शादी तीन से चार साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहने के कारण वे अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह घर से निकला और रात में वापस नहीं आया, जिसके बाद सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
You may also like
10 साल, लाखों भरोसे: UPUKLive का शानदार सफर!
हवस की भूख मिटाने अधेड़ ने बकरी को बनाया शिकार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन! ⤙
बंगाल से आधी रात आती थी सुंदर लड़कियां, फिर होटल में होता था ऐसा कांड, जानकर होश उड़ जाएंगे! ⤙
आईपीएल 2025 : वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर
पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने दिखाई सख्ती, पाकिस्तान को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री मंगल पांडेय