बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की की मौत उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद हुई।
लड़की की मुलाकात उस लड़के से 10 दिन पहले हुई थी, जो खुद भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने उसे अपने दोस्त के कमरे में ले जाकर संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को अचानक ब्लीडिंग होने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लड़के तथा उसके दोस्त को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था और फिर अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद लड़की को गंभीर ब्लीडिंग होने लगी। लड़का घबरा गया और उसे एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कों से पूछताछ जारी है।
लड़की ने पिता के पास जाने का कहा था
लड़की के दादा ने बताया कि उसने केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया। उसके पिता एक बढ़ई हैं। लड़की ने घर से निकलते समय अपने पिता के पास जाने की बात कही थी, लेकिन वह पटना कैसे पहुंची, इसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा पकड़े गए लड़के को परिवार में कोई नहीं जानता। दादा ने कहा कि जब उन्हें सूचना मिली और वे पटना पहुंचे, तब उन्हें पोती की मौत की जानकारी मिली।
You may also like
रजनीकांत मुंह के बल गिरे! सुबह अखबार लेने गए थलाइवा और हो गया सत्यानाश, फैंस को सताई चिंता, बोले- वो ठीक तो हैं
सलमान खान काला हिरण शिकार केस की फिर खुलेगी फाइल, सैफ, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मुंह से 'अल्लाह कसम' निकलते ही दुल्हन 'बेनकाब', शादीशुदा नाजिया ने ब्राह्मण बनकर हिंदू लड़के से रचाई थी शादी
खराब हो जाएगी कार की क्लच प्लेट, गाड़ी चलाते समय न करें ये गलतियां
हाथी पर बैठे लड़कों को पकड़ाने गया था सामन युवक, तभी गजराज ने किया ऐसा काम कि वीडियो इंटरनेट पर छा गया!