मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पति पर धोखाधड़ी, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसके पति ने तीन बार जबरन गर्भपात कराया। अब वह उसे मारपीट कर रहा है और दहेज की मांग कर रहा है।
शादी की सच्चाई का खुलासा
लखनऊ: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पति पर धोखाधड़ी, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले राज नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी और फिर कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन बाद में उसे पता चला कि राज असल में मुस्लिम समुदाय से है और उसका असली नाम इकरार है। यही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है।
मारपीट और दहेज की मांग
पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद इकरार ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया। अब वह उसे मारपीट कर रहा है और दहेज की मांग कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया, तो इकरार का परिवार भी उसे धमकाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 28 2022 को हुई थी। शादी से पहले एक साल तक वह राज यानी इकरार को हिंदू समझती रही। लेकिन शादी के दो साल बाद उसे सच्चाई का पता चला। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति और उसके परिवार ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पुलिस से सुरक्षा की गुहार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इकरार, उसके पिता इसरार, मां अफसाना, राजा और जरार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मझोला का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
You may also like
जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच इशांत शर्मा को मैदान में टिके रहने में संघर्ष करना पड़ा
GT vs DC, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
'औरतों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है…' ब्राह्मणों पर टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी, कटाक्ष भी किया
पानीपत में लोगों से 150 करोड़ रुपए हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार