आईपीएल 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन और दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। दोनों ही टीमें आगामी मैच में शानदार खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच आइए आपको उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड बताते हैं।
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्डदिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 में DC और 19 में RCB ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच बिना रिजल्ट के खत्म हुआ है।
मैच | 32 |
दिल्ली कैपिटल्स | 12 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 में दिल्ली कैपिटल्स और 6 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है।
DC vs RCB: आखिरी पांच मैचों का रिजल्टदोनों टीमों के बीच खेले गए आखिर पांच मैचों में से तीन बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 47 रन से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 रन से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आखिरी मैच इसी सीजन 10 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। आरसीबी उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवरों में 13 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रन की नाबाद पारी खेली थी।
You may also like
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से 1 विकेट, मुंबई इंडियंस के लिए बना देंगे महारिकॉर्ड
OSSC Extends Junior Engineer Preference Update Deadline to April 30 Amid Technical Glitches
पहलगाम आतंकी हमले के बीच, इजराइल से आया विशेष हथियारों से लैस विमान, 15 इजराइली भी पहुंचे कश्मीर!..
मुस्कान बेबी का स्टेज पर 'बवाल' डांस, ठुमकों से फैंस हुए बेकाबू, वीडियो मचा रहा धूम!
धोनी ने माना कि सीएसके का कम रन बनाना सबसे बड़ी कमजोरी