India Women vs Australia Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रविवार (12 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। मंधाना एक कैलेंडर साल में 1000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है।
उन्हें इस आकंड़े तक पहुंचने के लिए 18 रन की दरकार थी और मंधाना ने सोफी मोलिन्यूक्स द्वारा डाले गए पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया।
गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मंधाना एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ा था, जिन्होंने साल 1997 में 970 रन बनाए थे। मंधाना अपना करियर का तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खेल रहीं हैं और 2017 में फाइनल तक पहुंची भारतीय टीम का भी हिस्सा थी।
Also Read: LIVE Cricket Scoreबता दें कि पिछले वर्ल्ड कप के पहले तीन मुकाबलों में मंधाना अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 8 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन की पारी खेली थी।
Smriti Mandhana now becomes the first batter to cross runs in ODIs (in Women#39;s Cricket) in a calendar year Updates https://t.co/VP5FlL2S6Y#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #INDvAUS | @mandhana_smriti pic.twitter.com/eNq0uYasiT
mdash; BCCI Women (@BCCIWomen) October 12, 2025You may also like
सड़क पर तड़प रही थी लड़की ड्राइवर ने` टैक्सी बेचकर कराया इलाज बदले में लड़की ने उसके साथ जो किया वो आपको भी कर देगा हैरान
स्कॉटलैंड में पति ने गर्भवती पत्नी को पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की, 20 साल की सजा
तलाक के बदले पत्नी ने पति से रखी` ये ख़ास मांग सुन कर कोर्ट में हो गया सन्नाटा
विकसित भारत विल्डाथोन के लिए मध्य प्रदेश के चार स्कूलों का चयन
मप्रः उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने इंदौर राजवाड़ा बाजार से खरीदे मिट्टी के दीपक