बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दी। दोनों पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े। गिल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए।
बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप रन नहीं बना सके और कुल स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रहा।
अभिषेक ने महज 25 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 में यह पांचवां मौका था, जब अभिषेक ने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। युवराज ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में चार बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे। भारत के लिए 25 या उससे कम गेंदों पर सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि छह बार हासिल की है। तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा आ गए हैं।
बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली। अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप रन नहीं बना सके और कुल स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रहा।
Also Read: LIVE Cricket Scoreइस मैच में बांग्लादेश नियमित कप्तान लिटन दास के बिना उतरी है। लिटन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह जाकिर अली कप्तानी कर रहे हैं।
Article Source: IANSYou may also like
कठिन राजनीतिक समीकरण के बीच भूपेंद्र यादव को मिली बंगाल चुनाव की कमान
सरकार के लिए OBC आरक्षण सिर्फ राजनीतिक मुद्दा, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कमलनाथ ने भाजपा को घेरा
श्रुति हासन ने गायिकी के प्रति जताया प्यार, पोस्ट किया वीडियो
जब नींद से जगा एक अर्थशास्त्री बना भारत का 'एक्सीडेंटल' वित्त मंत्री, मनमोहन सिंह और 1991 के आर्थिक सुधारों की कहानी
खाली समय में 'जेंगा' खेलने में आनंद आता है : प्रज्ञानंद