शरीफा जिसे सीताफल या कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) भी कहा जाता है, पोषण से भरपूर और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं।
शरीफा के फायदे:
✅ कैंसर के जोखिम को कम करता है।
✅ इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
✅ प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
✅ पाचन तंत्र को सुधारता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीफा जरूरत से ज्यादा खाने से नुकसान भी हो सकते हैं? अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शरीफा ज्यादा खाने के नुकसान
⚠ एलर्जी का कारण बन सकता है
अगर शरीफा खाने के बाद खुजली या स्किन पर चकत्ते (रैशेज़) हो जाएं, तो इसे तुरंत खाना बंद कर देना चाहिए। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।
⚠ पाचन से जुड़ी समस्याएं
शरीफा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट दर्द, लूज मोशन और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर पाचन कमजोर है, तो इसे कम मात्रा में खाएं।
⚠ शरीफा के बीज हो सकते हैं जहरीले
शरीफा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसके बीज उतने ही जहरीले हो सकते हैं। इसलिए शरीफा खाते समय इसके बीज निकालकर ही खाएं, वरना हेल्थ को नुकसान हो सकता है।
⚠ ज्यादा आयरन से हो सकती है उल्टी
शरीफा में आयरन की अधिक मात्रा होती है। यदि इसे जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए, तो उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।
शरीफा कैसे और कितना खाना चाहिए?
✅ एक दिन में एक मध्यम आकार का शरीफा खाना फायदेमंद होता है।
✅ बच्चों को सीमित मात्रा में खिलाएं और बीज हटाकर दें।
✅ खाली पेट शरीफा न खाएं, इससे पेट में जलन हो सकती है।
✅ रात को सोने से पहले शरीफा खाने से बचें, यह पाचन पर असर डाल सकता है।
यह भी पढ़ें:
You may also like
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃
'आप' का बीजेपी पर 'शिक्षा माफिया' से गठजोड़ का आरोप, सीएम रेखा को घेरा