राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (सीटीएच) का क्षेत्र बदलना राज्य सरकार और केंद्र सरकार की बड़ी साजिश है। जूली ने मंगलवार को यहां कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश है। इससे एक बार फिर बाघों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरिस्का के साथ बहुत बड़ा खेल खेला गया है, जो न तो अलवर के हित में है और न ही सरिस्का के हित में। यह खनन और होटल लॉबी को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
जूली ने कहा कि जब सरिस्का में बाघ विलुप्त हो गए थे, तब राजस्थान और केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे आबाद करने के लिए बाघों को विस्थापित किया था। उन्होंने कहा कि अब सरिस्का में बड़ी संख्या में बाघ मौजूद हैं। अलवर जिले के तीन हिस्सों में बंटने के बाद अलवर में आय का जरिया सिर्फ सरिस्का ही रह गया है। पर्यटन के क्षेत्र में अलवर के लिए बस यही बचा है।
'कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी' जूली ने कहा कि सरिस्का को बचाने के लिए हम जनांदोलन चलाएंगे। हम गांव-गांव जाएंगे और इस संपदा को लुटने नहीं देंगे। इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। सरिस्का को बचाने के लिए किसी भी हद तक आंदोलन किया जा सकता है। नगर निगम में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में इस समय बड़ा घोटाला चल रहा है। दोगुने रेट पर जेसीबी खरीदी जा रही हैं। तीन सौ करोड़ रुपए की सफाई के टेंडर करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा पर निशाना
पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि अलवर शहर में चार बार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विधायक है। दो बार भाजपा की सरकार रही है। दो बार कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन यहां पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जूली ने कहा कि राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के नाम पर अलवर की जनता के साथ धोखा हुआ है। मुख्यमंत्री यहां 'भागीरथ' बनकर आए, लेकिन ईआरसीपी पर अब तक कोई काम नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों को विधानसभा में उठाया जाएगा। अलवर ग्रामीण विधानसभा के सिलीसेढ़ में बोरिंग के सवाल पर जूली ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री संजय शर्मा के लिए अलवर शहर ही नहीं बल्कि पूरा जिला उनका है। जब विजय मंदिर और जयसमंद में बोरिंग सूख चुकी है तो इस झील को क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
You may also like
CM भजनलाल का बड़ा ऐलान! बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर को मिलेगा सिंधु का वरदान, बदलेगा रेगिस्तान का भविष्य
Irfan Pathan ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, रफ्तार के सौदागर की जगह जसप्रीत बुमराह को किया शामिल
'पैसे नहीं हैं घर चलो....'72 साल के दुकानदार को घर ले जाकर कर दिया झकझोर देने वाला कांड, जानकर उड़ जायेंगे होश
2025 में 39% रिटर्न देने वाले इस PSU Bank Stock को अचानक क्यों बेच रहे हैं इन्वेस्टर्स? जानिए वजह
Who Is Monika Kapoor In Hindi? : कौन है मोनिका कपूर? 25 साल से थी फरार, सीबीआई अमेरिका से प्रत्यर्पण कर ला रही भारत