Next Story
Newszop

एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जन्मदिन अगले ही दिन 6 साल की मासूम को मिली दर्दनाक मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Send Push

खैरथल की गीता कॉलोनी में देर शाम बिजली चली जाने पर छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की नीचे गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां बिताने खैरथल आई थी। हादसे से एक दिन पहले बच्ची का जन्मदिन था। इस कारण वह यहीं रुक गई।

दादा-दादी के साथ रहती थी मासूम बच्ची

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के केसरी नगला गांव निवासी विकास पाल पिछले सात साल से गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह यहां एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी पलक गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पहली कक्षा में पढ़ रही थी। गर्मी की छुट्टियों में वह खैरथल आई हुई थी।

जन्मदिन के कारण रोका

परिजनों ने बताया कि शनिवार को पलक का जन्मदिन था। उसके माता-पिता ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए रोका था। रविवार को वह छत पर खेल रही थी, तभी अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल बच्ची को अलवर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिवार में मातम
पलक के पिता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनमें पलक बड़ी थी और उनका दो साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही पलक का जन्मदिन मनाया गया था। उसे सोमवार को वापस लौटना था। लेकिन शायद विधाता को यही मंजूर था।

Loving Newspoint? Download the app now