ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है।
मेष- व्यावसायिक सफलता। पिता का साथ मिलेगा। सरकारी तंत्र का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार, सब अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृष- भाग्य आपका साथ देगा। आजीविका में उन्नति होगी। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन- परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएँ। कोई जोखिम न लें। प्रेम और संतान के बीच थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करते रहें।
कर्क- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कोई अच्छी स्थिति बनेगी। प्रेम और संतान का भी साथ मिलेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह- शत्रुओं पर आपका प्रभुत्व रहेगा। काम बाधाओं के साथ पूरे होंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार, सब अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी स्थगित रखें। प्रेम में कलह की स्थिति रहेगी। संतान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापार भी ठीक है। स्वास्थ्य भी ठीक है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
तुला- भौतिक सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। नीली वस्तु अपने पास रखें। माता का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। घरेलू कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की आराधना करते रहें।
वृश्चिक- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। साहस रंग लाएगा। आपने जो भी व्यावसायिक स्थिति सोची है, उससे बेहतर होगी। प्रेम अच्छा है, व्यापार अच्छा है, संतान अच्छी है, स्वास्थ्य अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।
धनु- धनार्जन होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश वर्जित रहेगा। नीली वस्तुओं का दान करें।
मकर- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफ़ी बेहतर है। प्रेम और संतान बहुत अच्छी स्थिति में हैं। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। काली जी की आराधना करते रहें।
कुंभ- मन चिंतित रहेगा। ख़र्चे ज़्यादा रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान भी मध्यम रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तुएँ पास रखें।
You may also like
बंद हुई वॉल्वो की आठ सेवाओं की बुकिंग
एयर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले दोनों पायलटों के बीच कॉकपिट में क्या बातचीत हुई थी?
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, आठ लोगों को मलबे से निकाला, अभी भी कई दबे
अंबिकापुर : स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकराई, दाे की माैत
आईआईएम जोका के बॉयज हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित छात्र गिरफ्तार