जयपुर में आधी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक इलाके में एक मकान गिरने की सूचना है। घर के लोग गहरी नींद में थे और तभी यह हादसा हो गया। मकान गिरने के बाद आधा दर्जन लोग अंदर फंस गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी से मकान जर्जर हो गया था और सीलन के कारण मकान गिर गया। परिवार के 4 सदस्यों को बाहर निकाला गया। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।
घर में बंगाली प्रवासी रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, जयपुर में यह हादसा करीब 2 बजे हुआ। एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया कि यह मकान बंगाल के कुछ प्रवासी लोगों ने किराए पर लिया था। जर्जर इमारत गिरने से 7 लोग दबे हुए हैं और कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
पिता-पुत्री की मौत, 19 लोग दबे
हादसे में पिता-पुत्री की मौत के अलावा, कुल 19 लोग मलबे में दबे थे। इनमें से 5 लोगों को नागरिक सुरक्षा दल ने समय रहते बचा लिया और उनकी जान बच गई। जबकि अन्य लोग खुद ही बाहर आ गए। मृतकों की पहचान प्रभात और 5 साल की बच्ची पियू के रूप में हुई है। सोनू, ऋषि, वासुदेव, सुगंधा और सुमित्रा घायल हैं।
You may also like
किन लोगों को रोज` 1 इलाइची जरूर खानी चाहिए? डाइटीशियन ने बताए हर दिन Elaichi खाने के फायदे
जीजा-साली से अकेले में` हुई एक भूल फिर कर बैठे ऐसा कांड पहुंच गए जेल दीदी बोली- मुझे तो कभी पता ही नहीं लगता अगर…
पिता की सेवा का महत्व: एक प्रेरणादायक कहानी
क्या आपकी टूथब्रश हर` सुबह आपको धीरे-धीरे ज़हर दे रही है? जानिए सच और बचाव के तरीके
बॉलीवुड का सबसे बड़ा` शिवभक्त! इस सुपरस्टार ने सीने पर बनवाया महादेव का टैटू, फिल्मों में भी झलकती है आस्था