जोधपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए परिवार ने 19 बीघा जमीन हड़प ली। म्यूटेशन करवाने के बहाने फोटो खींचकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और किसी दूसरे से अंगूठा लगवाकर 2001 में जमीन अपने नाम करवा ली। उदय मंदिर थाने में श्रवण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। परिवार की सदस्य पूनम सिंह ने अपनी और मानसिक रूप से बीमार भाई की जमीन हड़पने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसफर करवा लिया। श्रवण सिंह ने बताया कि उसकी और उसके भाई उदय सिंह की बनाड़ में कृषि भूमि है। वह सरकारी नौकरी के चलते गांव से बाहर रहता है और भाई उदय सिंह पिता की मौत के बाद से मानसिक रूप से बीमार है। परिवार की सदस्य पूनम सिंह ने उसकी मां की फोटो मांगी और उसे विश्वास दिलाया कि जमीन म्यूटेशन हो जाएगी और 2001 में फर्जी तरीके से ट्रांसफर करवा लिया।
फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए
श्रवण सिंह के मुताबिक न तो उसकी मां कभी रजिस्ट्री ऑफिस गई और न ही वह खुद गया। पूनम सिंह ने अपनी और मां की जगह दूसरे लोगों को खड़ा करके फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। मां की जगह किसी दूसरी महिला के अंगूठे का निशान लेकर उस पर काली स्याही से निशान लगाया गया।
उदय सिंह के नाम से खरीदा था स्टाम्प
वर्ष 2002 में पूनम सिंह ने उदय सिंह के नाम से स्टाम्प खरीदा था, जिससे साफ पता चलता है कि उसकी मंशा पारिवारिक कृषि भूमि हड़पने की थी। श्रवण सिंह ने पूनम सिंह व अन्य के खिलाफ पूर्व नियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज कराया है।
You may also like
'महाराष्ट्र राजनीति से बड़ा है': उद्धव ठाकरे के साथ रियूनियन के मौके पर बोले राज ठाकरे
0,0,0,0,0,0- इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बनाया गजब World Record, 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
बाइक थी जिंदगी का हिस्सा, मौत के बाद भी नहीं हुई जुदा... इन दो बाइकर्स की कहानी सुन नहीं रोक पाएंगे आंसू
BPSC 71st Prelims Date 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स की डेट बदली, वैकेंसी भी बढ़ी, जानिए अब कब होगी परीक्षा
Shehbaz Sharif Spits Venom Against India: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उगला भारत के खिलाफ जहर, कश्मीर का पुराना राग भी गाया