बारिश के बाद कोटा के ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भर गया। आवां, कनवास समेत कई गांवों की सड़कों पर पानी बह रहा है। खेतों से होकर पानी निकल रहा है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोटा में आज सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ है।
किसान अर्जुन सिंह ने बताया- आवां गांव के सैकड़ों खेत बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। यहां के ज्यादातर किसानों ने हाल ही में धान के बीज डाले हैं। अगर 24 घंटे में खेत से पानी नहीं निकला तो बीज सड़ जाएंगे और किसान को दोबारा धान के बीज बोने पड़ेंगे।चंबल नदी के बांधों में अधिक पानी की आवक के बाद जवाहर सागर और कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 6000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कल सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा पानी डिस्चार्ज किया गया। कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए।
कल शाम 4 बजे कोटा बैराज के 8 गेट खोले गए। करीब 1 लाख 36 हजार 800 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बैराज के 8 गेट 15-15 फीट खोले गए। कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। अभी भराव 852.20 फीट है। जवाहर सागर से 1 लाख 42 हजार 368 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
You may also like
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताजा खबरें: आमिर खान का नया किरदार और अन्य अपडेट
कालीधर लापता: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का दिलचस्प रिव्यू
अमृतसर में कार और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 6 घायल
अंशुला कपूर ने मानसिक स्वास्थ्य पर खोला दिल, भाई अर्जुन से की खुलकर बातें