राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को सीकर दौरे पर थे। वह नीमकाथाना के मावंडा कला स्थित कुड़ली की ढाणी में शहीद दयाराम सैनी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने आए थे। मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमारी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। आज प्रदेश में आम जनता की आवाज और दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।
यमुना जल समझौते पर बोले गहलोत
यमुना जल समझौते पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा की सोच नकारात्मक है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा को सकारात्मक सोच रखकर काम करना चाहिए। भजनलाल जी, आप भजन गाते हैं, यह अच्छी बात है। हम भी करते हैं, लेकिन भजन गाते हुए आप संकल्प लें कि मैं यमुना से पानी लाऊँगा। तभी मैं मानूँगा और मुख्यमंत्री आवास आकर आपको माला पहनाऊँगा। हमने अपनी सरकार में ग्राम पंचायतें, तहसीलें और ज़िले बनाए। यह सरकार हमारे पीछे पड़ी है और यह ठीक नहीं है। सरकारें बदलती रहती हैं। वसुंधरा राजे जब काम करती थीं, तब मैं मुख्यमंत्री बनता तो उनके किसी भी काम को नहीं रोकता, बल्कि उसे आगे बढ़ाता। सरकार काम करने की बजाय कांग्रेस पर आरोप लगाने में व्यस्त है, बहाने मत बनाओ, काम करो।
सरकारें आती-जाती रहती हैं, सोच सकारात्मक होनी चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान बनाए गए सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को हटाने का काम किया है। अब नीमकाथाना नगर परिषद को फिर से नगर पालिका बना दिया गया है। पिछली सरकार के दौरान यहाँ स्थापित कई प्रशासनिक कार्यालयों को भी हटाया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला
आज राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, अपराधियों को कोई डर नहीं है। राज्य में जनता का दुख-दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। गहलोत ने पंचायत चुनाव और छात्रसंघ चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
You may also like
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक जताया
बांग्लादेश : एनसीपी ने संसदीय चुनावों से पहले जुलाई चार्टर के लिए कानूनी ढांचे की मांग की
सीबीआई ने दिल्ली के कार्यकारी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
कर्नाटक : 'महारानी ट्रॉफी केएससीए टी20' के लिए हुई नीलामी
तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत