छतरपुर। छतरपुर जिले के घटरा गांव में शनिवार सुबह एक घर में शादी समाराेह के दाैरान छत का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दाे मासूम घायल हाे गए। मौके पर मौजूद लोग दोनाें को स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। सुरेश रजक ने बताया कि शनिवार को उसके भाई की बेटी की शादी थी। मंडप की सजावट का काम चल रहा था। बच्चे घर में खेल रहे थे, तभी अचानक छत की दीवार टूट गई। हादसे में उनका तीन साल का बेटा शनि और छह साल की बच्ची शानू घायल हो गई। दोनों बच्चे छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को गौरिहार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शानू की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण दोनों बच्चों को किराए के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के सिर, नाक, कान और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जिला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शानू की स्थिति अधिक गंभीर है। दोनों बच्चों का इलाज जारी है।
You may also like
अनुपमा चोपड़ा की फिल्म समीक्षकों की दुनिया में यात्रा
Mahindra Scorpio N: The New King of the Road with Powerful Engine, Premium Features & Commanding Presence
शादी के 10 दिन बाद लक्ष्मी ने किया ऐसा काम कि योगेंद्र का पूरा परिवार रह गया दंग, अब पति बहा रहा आंसू! ㆁ
जैसलमेर में भीषण गर्मी, अचानक राजस्थान में आंधी, बारिश व ओले गिरने पर हीटवेव से हत
हाथ बांधकर महिला की बेरहमी से हत्या! घंटे में केस सॉल्व, पड़ोसी गिरफ्तार ㆁ