समस्तीपुर। बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 को लेकर राज्य के 38 जिलों में मशाल गौरव यात्रा शुरू हो गया हैं। गुरुवार को यह यात्रा समस्तीपुर समाहरणालय परिसर पहुंची। जहां इसका स्वागत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया।
मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप को जिलाधिकारी को हस्तगत कराते हुए समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित करने तथा खेल के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने के निमित जन जागरूकता अभियान के सहभागी बनने का संदेश दिया। इससे पूर्व गौरव यात्रा रथ शहर के पटेल मैदान पहुंचा जहां पांच सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं खेल संघ के खिलाड़ियों ने "खेल के रंग बिहार के संग" नारे के साथ भव्य स्वागत किया। जहां बच्चों ने अपने जीवन में खेल को शामिल करने का शपथ लिया।
अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा प्रचार रथ नगर निगम परिक्षेत्र के विभिन्न स्थान पर भ्रमण करते हुए जन जागरूकता का संदेश देगी और शुक्रवार की सुबह दरभंगा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जो बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एलइडी स्क्रीन और जागरूकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार-प्रसार के संसाधनों से युक्त रथ खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के सभी जिलों में जायेंगे। यह यात्रा 15 अप्रैल से दो मई जारी रहेगी और दो मई की शाम तक रथ पटना लौट जायेंगी। चार मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मशाल को प्रज्वलित कर करेंगे।
You may also like
सीलमपुर की 'लेडी डॉन' जिकरा का खौफनाक राज़! क्या सच में कुनाल की मौत की मास्टरमाइंड वही है?
21 अप्रैल 2025 का पंचांग: सोमवार का शुभ-अशुभ समय
वक़्फ़ क़ानून: सरकार का अहम प्रावधानों को लागू न करने का कोर्ट से वादा क्या कोई रणनीति है?
UK Board Result 2025 Declared: Check Class 10 & 12 Scores Now at ubse.uk.gov.in
आरआर बनाम एलएसजी: राजस्थान रॉयल्स को जीत की जरूरत..! लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती आज