भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन खंडवा के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के पुण्य स्मरण अवसर पर राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय समारोह में आज राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण से सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को अलंकृत किया जाएगा।
संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि यह कार्यक्रम रात 8ः30 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअली उपस्थिति में किशोर कुमार सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण सिंह पटेल, कंचन मुकेश तन्वे एवं विछाया गोविंद मोरे की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अलंकरण के बाद मुम्बई के हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप, द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
नेमा जगत के 27 दिग्गजों का अब तक हुआ सम्मान
संस्कृति संचालक नामदेव ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा महान गायक कलाकार किशोर कुमार की स्मृति में यह सम्मान वर्ष 1997 से लगातार प्रदान किया जा रहा है। अब तक 27 विभूतियों को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। इसके अंतर्गत सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपये की कर मुक्त राशि एवं सम्मान पट्टिका प्रदान की जाती है। यह सम्मान अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। 1997-1998 से अब तक 7-7 निर्देशकों, अभिनेताओं, पटकथाकारों को सम्मान प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2024-25 का किशोर कुमार सम्मान गीत लेखक प्रसून जोशी को प्रदान किया जाएगा। प्रसून जोशी 28वें किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित होने वाले 7वें गीतकार होंगे।
You may also like
पाकिस्तान: केपी में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, एक शख्स की मौत, मामले 3 हजार के पार
आईपीएस आत्महत्या मामले में अब Rahul Gandhi ने दिया बड़ा बयान, कहा- कितने पत्थरदिल हैं दिल्ली से हरियाणा सरकार…
इस से कम हो स्पर्म काउंट, तो पुरुषों` में बढ़ जाती है इनफर्टिलिटी की समस्या, नहीं कर पाते बच्चे पैदा!
सोना सवा लाख के पार, गोल्ड की डिमांड बढ़ने की ये है असल कहानी
वेस्टइंडीज को हराने के बाद, अब किस टीम के खिलाफ खेलेगा भारत अगला टेस्ट मैच? जानें यहां