
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकाक से आए एक यात्री को पकड़ा है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। इस यात्री ने 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें अपने जूतों में चालाकी से छिपाकर रखी थीं।
डीआरआई सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बैंकाक से एक यात्री के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। बैंकाक से आए एक यात्री को रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके जूतों में छिपाकर रखी गई सोने की 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं। डीआरआई ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सोने के खरीदार का पता चला है। इस मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।
You may also like
ट्रंप की मांगों पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दी ये चुनौती, तो रोकी गई करोड़ों की फंडिंग
मिनटों में अपना EPF बैलेंस करें चेक! ये है आसानी से बैलेंस चेक करने के तीन तरीके
Monsoon 2025: देश में कब देगा मानसून दस्तक? मौसम विभाग ने जारी की ताज़ा भविष्यवाणी
नींबू और ENO का ये नुस्खा बना देगा इतना गोरा. हैरान होकर देखेगी पूरी दुनिया‹
राजस्थान में बुढ़ापे के सहारे ने चलाई कुल्हाड़ी! बड़े बेटे ने काट डाले मां के हाथ-पैर, ज़रा सी बात पर पार की हैवानियत की हदें